हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhattisgarh: अबूझमाड़ में 2 महिला नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ में बीती शाम नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों और DRG-STF के संयुक्त बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। फिलहाल, मुठभेड़ अभी भी जारी है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बीती शाम नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों और DRG-STF के संयुक्त बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सर्चिंग के दौरान एक इंसास राइफल, 315 हथियार, मेडिकल सामान और अन्य नकली सामग्री बरामद की गई।

सर्चिंग के दौरान मिले नक्सली हथियार

इस नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को मौके से नक्सली हथियार और नकली सामग्री मिली है। सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर एक इंसास राइफल, 1 .315 बोर देसी हथियार, मेडिकल आइटम्स, नक्सली डॉक्यूमेंट्स और अन्य नकली सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षाबलों को इस बात का शक है कि घटनास्थल से जितनी भी सामान मिला है, वो सब माओवादी संगठन की एक्टिविटी की और इशारा करता है।

विज्ञापन

फिलहाल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का घेराव कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा तलाशी अभियान भी तेज कर दिया है। फिलहाल, मुठभेड़ अभी भी जारी है।आईजी बस्तर पी सुंदरराज के मुताबिक, इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें-  कौन है शिवानी शर्मा, जिसका सूटकेस कांड में उछला नाम? मेरठ के ड्रम कांड से कितना अलग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola