Deputy CM Vijay Sharma Hit Back Mallikajurn Kharge: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया। बीते दिन मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आए थे। यहां उन्होंने भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा। इस दौरान मल्लिकाजुर्न खड़गे ने शिव का नाम लेते हुए राम से शिव के मुकाबले की बात कही। अब मल्लिकाजुर्न खड़गे के इन सभी बयानों पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस को राम का शत्रु तक बता दिया है।
कांग्रेस को बताया भगवान राम का शत्रु
मीडिया से बात करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने आज एक बार फिर से साफ कर दिया है कि कांग्रेसी राम को अपना शत्रु मानते हैं। कांग्रेसी के शिव होने का दंभ भर रहे हैं, लेकिन वह जानते नहीं कि शिव राम को ही अपना आराध्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकार चुके हैं। कांग्रेस ने तो राम मंदिर के आमंत्रण को भी ठुकरा दिया था। इस दौरान उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़के के बेटे के बयान की भी निंदा करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़के के बेटे ने सनातन को नष्ट करने की धमकी देने वाले का समर्थन किया था।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेताओं ने थामा BJP का हाथ
खड़गे का ‘राम-शिव मुकाबले’ वाला बयान
बता दें कि, मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का प्रचार करने के लिए जांजगीर चाम्पा में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंच पर पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में हिन्दू और मुस्लिम का जहर घोल रही है। इस दौरान ही उन्होंने राम से शिव के मुकाबले की बात कही है। मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस इस चुनाव में भाजपा को राम के रूप में देख रही है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines