CM Arun Sao Targets Priyanka Gandhi: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के ट्वीट और वायरल वीडियो को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। ऐसे में इसी बीच प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। अब इसे मामले पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी में महिला के सम्मान को लेकर प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के मामले पर बात करनी होगी और जवाब देना पड़ेगा।
प्रियंका गांधी को देना होगा जवाब
कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज प्रियंका गांधी राधिका खेड़ा के मामले पर बात करनी होगी और जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में ही लड़की सुरक्षित नहीं है। अपने पार्टी में ही अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लड़ना पड़ रहा है। कांग्रेस में दो फाड़ जैसी स्थिति हो गई है।
यह भी पढ़ें: पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर कैबिनेट मंत्री का तंज, बोलीं- कोई फायदा नहीं, 11 सीटों पर BJP की जीत तय
डिप्टी सीएम ने गिनाए सरकार के काम
इसके साथ ही में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस द्वारा मांगे जा रहे 10 साल के कार्यकाल के काम का भी जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को इटैलियन चश्मा मुबारक हो। देश में 11 करोड़ परिवारों में मुफ्त में शौचालय का निर्माण हुआ, 4 करोड़ से अधिक पीएम आवास बने। देश अंदर और बाहर से मजबूत हुआ। ये सभी काम कांग्रेस को अपने इटालियन चश्मे से नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि राधिका के ट्वीट ने इस समय पूरे राज्य में राजनीति का माहौल गर्म कर दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines