छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, स्वतंत्रता दिवस से पहले दो लाख लोगों ने एक साथ गाया ‘वंदे मातरम’

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान रच दिया है। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में करीब 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।इस कार्यक्रम के लिए देशभर […]

---विज्ञापन---

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान रच दिया है। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में करीब 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

इस कार्यक्रम के लिए देशभर से लोग आए। इस दौरान अमेरिका से भी कई शख्स वंदे मातरम गाने रायपुर पहुंचे। ओम सेवा मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन की ओर को इसे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी ने एक स्वर में राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार…’ गाया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम….’ गाकर छत्तीसगढ़ के इतिहास के सुनहरे पन्नों में रिकॉर्ड कायम किया।

इस कार्यक्रम में बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी दलों के नेता शामिल हुए। एक साथ 2 लाख लोगों ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर नया रिकॉर्ड बनाया। ओम सेवा मंडली और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के लिए मिशन 1 लाख का टारगेट रखा था। देशभक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में देश-प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचे। बढ़ चढ़कर भाग लिया।

संस्था ने बताया कि ये कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया। रायपुर आयोजन का मुख्य केंद्र रहा। इसमें ऑफलाइन के साथ ही अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन भी जुड़े। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मिलाकर कुल 2 लाख लोगों ने वंदे मातरम गाया।

First published on: Aug 11, 2023 02:53 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें