CM Vishnudev Sai Targets Sonia Gandhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को ओडिशा दौरे पर लिए गए हैं। ओडिशा के लिए रवाना होने से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश में हुए तीसरे चरण के चुनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के महापर्व का समापन हो गया है। प्रदेश में काफी अच्छा मतदान हुआ है। इसके साथ ही सीएम साय ने दावा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा ही जीत दर्ज करने वाली है। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार भी चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति होनी वाली है।
इस चुनाव भी कांग्रेस की दुर्गति तय
प्रदेश में चुनाव पर बात करते हुए छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के महापर्व का समापन हो गया है, प्रदेश में मतदाताओं ने काफी प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश के दौरे के दौरान जिस तरह का माहौल देखा है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत रही हैं। पूरे राज्य से फीडबैक लिया गया है, जिसके बाद यह कहा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा उठाए जा रहे बेरोज़गारी का मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं हैं। इसलिए बार-बार घुमफिर कर वहीं आ जाते हैं। इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस की दुर्गति होनी वाली है।
यह भी पढ़ें: मतदान ड्यूटी के बाद जवानों को सरप्राइज, SP ने सर्व की सब्जी तो एडिशनल एसपी ने खिलाए गुलाबजामुन
कांग्रेस के हार का ठीकरा
बता दें कि हाल ही में सीएम साय ने दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर जताई जा रही आपत्ति को लेकर भी जवाब दिया। सीएम साय ने कहा कि जब जब कांग्रेस हारती है, तब तब EVM पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ती है। जब जीतती है तब EVM पर कोई सवाल उठाती है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines