मतदान ड्यूटी के बाद जवानों को सरप्राइज, SP ने सर्व की सब्जी तो एडिशनल एसपी ने खिलाए गुलाबजामुन

Special Surprise To Indian Soldiers in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मतदान ड्यूटी के बाद कोंडागांव और नारायणपुर के जवानों को जिला प्रशासन की तरफ से एक खास सरप्राइज दिया गया।

Special Surprise To Indian Soldiers in Chhattisgarh

Special Surprise To Indian Soldiers in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। पूरे प्रदेश में बिना किसी अड़चन के मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। इस प्रोसेस के दौरान भारतीय जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी की। इन सभी जवानों ने मतदान दल के सदस्य और EVM के स्ट्रांग रूम तक जाने तक ड्यूटी पर तैनात रहे। ऐसे में कोंडागांव और नारायणपुर के जवानों को जिला प्रशासन की तरफ से एक खास सरप्राइज दिया गया।

विज्ञापन

जवानों को दिया खास सरप्राइज

एसपी जीपीएम भावना गुप्ता और एडीशनल एसपी ओम चंदेल समेत जिले के बाकी मतदान अधिकारियों ने ड्यूटी के बाद इन जवानों को रिसीव किया। इसके बाद इन जवानों का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद उनके लिए बुफे का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी भावना गुप्ता जवानों को सब्जी सर्व करती दिखीं। वहीं एडीशनल एसपी ओम चंदेल ने जवानों को गुलाबजामुन खिलाया। अधिकारियों के इस व्यवहार और भोजन व्यवस्था ने जवानों के थके चेहरे पर रोनक लाने का काम किया है। इस दौरान एसपी ने खाना खाते हुए जवानों से उनकी ट्रेनिंग और नक्सल क्षेत्र में उनके काम करने के अनुभव के किस्से सुने।

विज्ञापन

वापस यूनिट पहुंचे जवान

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब ये सभी जवान नक्सल ऑपरेशन के लिए अपनी मूल यूनिट्स में वापस चले गए। इन जवानों को पहले भी पहले और दूसरे चरण चुनाव मतदान के दौरान नक्सल क्षेत्र में तैनात किया गया था। इसके अलावा ये जवान नक्सल ऑपरेशन में भी शामिल थे। लगभग सभी जवान डीआरजी या बस्तर फाइटर के हैं, इनमें महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ