छत्तीसगढ़ CM साय ने कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर कसा तंज, बोले- खुलकर आ सामने रही नाराजगी

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में चुनावी प्रचार की कमान संभाल ली है। सीएम साय ने बुधवार को जनसभा संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर तंज कसते दिखाई दिए।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai and Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय और भूपेश बघेल

विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी बेहद एक्टिव हो कर काम कर रही है। बस्तर में चुनावी प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाल ली है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में अभी तक अपने सभी उम्मीदवारों तक के नामों की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह चल रही है और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। ऐसे में सीएम साय भी कांग्रेस की इस स्थिति पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

भूपेश बघेल पर सीएम साय का वार

बस्तर के एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं, उनकी यह नाराजगी अब बड़े मंचों पर खुलकर सामने आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल को कई सवालों के कटघरे में खड़ा दिया। सीएम साय ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हो सका वह आम जनता क्या होगी।

कार्यकर्ताओं ने खुलकर जताई नाराजगी

बता दें कि राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक रैली थी, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की और बताया कि भूपेश बघेल ने सत्ता में रहते हुए कभी उनके लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन

370 सीटों की जीत का लक्ष्य

बस्तर संभाग के इस चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा चुनाव में 370 सीटों की जीत का लक्ष्य हासिल करने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और मोदी गारंटी का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ