CM Vishnudev Sai Target Congress Party: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनाव प्रचार के दौरान जशपुर पहुंचे। यहां उनका स्वागत गुलाल कर किया गया। इस दौरान सीएम साय भी क्षेत्र के लोगों के साथ होली खेलते दिखाई दिए। इस खास मौके पर सीएम साय ने नगाड़ा भी बजाया, वहीं विधायक अनुज शर्मा ने नगाड़े की ताल पर फाग गाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सबसे पहले प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी। इस बीच सीएम साय विपक्ष पर भी चुटकी लेते दिखाई दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की दूसरी सूची जारी नहीं होने पर तंज कसा है।
कांग्रेस पार्टी डूबती हुई एक नैया: सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कांग्रेस को तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबती हुई नैया है उस पर छेद हो गया है और पानी भर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की टिकट से कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहता है। कई लोगों ने तो टिकट मिलने के बावजूद भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। सीएम साय ने तो यह तक कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, बस्तर में प्रथम चरण का चुनाव है और ऐसे में कांग्रेस आनन-फानन में कवासी लखमा को टिकट देकर उन्हें बलि का बकरा बना दिया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में होली को लेकर एडवाइजरी, पुलिस की चेतावनी- मुखौटा पहनकर घूमने वालों की खैर नहीं
कांग्रेस के बस्तर प्रत्याशी पर कसा तंज
सीएम साय ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में लगातार बिखराव के कारण बुरी स्थिति में आ गई है। कांग्रेस के बड़े और छोटे नेता पार्टी छोड़ कर बाहर भाग रहे हैं। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इसी वजह से बस्तर में कवासी लखमा पर दांव खेला गया है। बाकी चार सीटों पर कांग्रेस अभी तक उम्मीदवार नहीं तार पाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यही अच्छाई पर बुराई की जीत है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines