हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

काम करने वाली सभी जगहों पर जरूर हों अग्निशामक यंत्र, CM साय का सख्त निर्देश

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में तेज तापमान के कारण लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश है। आइए जानते उन्होंने अधिकारियों को क्या करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस बीच प्रदेश में कई जगह तेज तापमान के कारण आग की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण बढ़ रही आग की घटनाओं के देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सरकारी कार्यालयों समेत राज्य के सभी काम करने वाली जगहों पर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा हैं। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर भी अपने इस निर्देश को शेयर किया है।

सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सरकारी कार्यालयों समेत बहुमंजिला इमारतों, छोटे-बड़े उद्योगों, मॉल, गेमिंग जोन, होटलों, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप सहित काम करने वाली सभी जगहों पर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि इस भीषण गर्मी के बीच में लगातार आग संबंधी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे जान और माल दोनों को खूब नुकसान हो रहा है। इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नियमों का सख्ती के साथ पालन होना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IIM रायपुर में दो दिवसीय चिंतन शिविर में पहुंचे CM साय, नीति आयोग के CEO ने दिया विकास का मंत्र

अनिवार्य है ये काम 

इसके साथ ही सीएम साय ने ऐसे सभी संस्था संचालकों से आग्रह किया है कि वे अपने कंपनी में अग्निशामक यंत्रों को अनिवार्य तौर पर रखें। साथ ही समय-समय पर उसका निरीक्षण-टेस्ट भी करें। इससे मुश्किल घड़ी में हालात पर तुरंत काबू किया जा सकेगा और जनहानि से बचा जा सकेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola