Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि इस बार के आम चुनावों में भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली है। इसके लिए सीएम साय लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। आज भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 ज़िलों के दौर पर हैं।
सीएम विष्णुदेव साय का दावा
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने 3 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान पर बात की। सीएम ने कहा कि कल (36 अप्रैल, 2024) दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इन सभी सीटों को लेकर सामने आए रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।
यह भी पढ़ें: भूपेश बघेल पर भड़के छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय, बोले- हारने से पहले ही EVM पर फोड़ रहे ठीकरा
इन सीटों पर भाजपा आगे
सीएम साय ने कहा कि तीनों सीटों पर भाजपा ही आगे निकाल रही है। सीएम साय ने बताया कि उन्होंने फोन करके कल पीएम को मतदान की जानकारी दी। बता दें कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर के वाड्रफनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा बलरामपुर से कोरिया ज़िले के पटना और बलौदाबाज़ार के लवन में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
EVM पर जुबानी जंग
इन दिनों प्रदेश में सीएम विष्णुदेव साय और भूपेश बघेल के बीच EVM मुद्दे पर जुबानी जंग देखने को मिल रही है। हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह पहले से ही EVM पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines