Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रदेश की जनता के लिए हितकारी काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में रहने वाले सभी समाज के लोगों की भालाई का काम कर रहे हैं। हाल ही में सीएम साय महासमुंद के झलप में हुए गुरु रविदास महासभा के राज्य लेवल के सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने रविदास समाज की दृढ़ता की तारीफ की और उन्हें प्रदेश के ताकतवर समाज बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में रविदास समाज को जागरूक भी किया।
सीएम ने की रविदास समाज की तारीफ
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रविदास समाज भले ही छोटा हो लेकिन यह एक ताकतवर समाज है। इस समाज के लोगों की दृढ़ता कमाल की है, अगर यह लोग मन में कुछ ठान लें तो उसके लिए संभव हो कोशिश करते हैं और तब तक करते हैं जब तक कि वह काम पूरा न हो जाए। इतना सुनने के बाद सम्मेलन में शामिल रविदास समाज के सभी लोग तालियां बजाने लगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिले, गंधर्व महोत्सव का दिया आमंत्रण
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
इस दौरान सम्मेलन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की भी बात की गई। सम्मेलन में शामिल हुए उन सभी लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में बताया गया, जो जूते-चप्पल की छोटी दुकानों से अपनी आजीविका चलाते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानने के बाद झलप निवासी सोनाधार रौतिया ने कहा कि यह योजना हम जैसे लोगों के लिए एक नई उम्मीद है। एक दूसरे शख्स ने कहा कि इस योजना के तहत अब मुझे आसानी से लोन मिल जाएगा। मैं अपने व्यवसाय को नया रूप दे पाउंगा।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: घर-घर जाकर भरे जा रहे हैं महतारी वंदन योजना के आवेदन, चुनावी वादे को पूरा में जुटी साय सरकार
महतारी वंदन योजना
वहीं एक महिला ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब हमें साल में 12 हजार रुपए मिलेंगे। महिला ने कहा कि वह इससे बहुत ही खुश है। साथ ही उसने यह भी कहा कि सीएम विष्णुदेव साय गरीब महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines