Chhattisgarh Ration Card Renewal Last Date: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बिना रुके प्रदेश की जनता के लिए काम कर रही है। सरकार राज्य के लगभग हर सरकारी काम को डिजिटल पर शिफ्ट कर रही है। प्रदेश में इसी सिलसिले को मजबूत करने के लिए विष्णुदेव साय की सरकार ने राशन कार्ड रिन्यू के काम डिजिटली पर शिफ्ट कर दिया। अब तक प्रदेश के कई लाख लोगों ने मोबाइल के ऐप के जरिए अपना राशन कार्ड रिन्यू करवा लिया है। लेकिन अभी भी कई लोग हैं जिनकी राशन कार्ड रिन्यू नहीं हुआ है। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने राशन कार्ड की रिन्यू डेट को 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया है।
घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के आम लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मौजूदा समय में 77 लाख राशन कार्ड प्रचलित हैं, जिनके नवीनीकरण काम किया जा रहा है। हाल ही में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने लोगों को राशन कार्ड रिन्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है, इससे उन्हें विभाग के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव ने दिखाई जिंदादिली, दिल्ली से लौटते ही गेट पर खड़े ग्रामीणों से बोले- अतिथि देवो भवः
ऐसे करें रिन्यू के लिए आवेदन
वहीं खाद्य विभाग के डायरेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा-निर्देश के अनुसार जिला कलेक्टरों को लोगों के बीच विभाग के नए मोबाइल के इस्तेमाल से राशन कार्ड रिन्यू आवेदन को लेकर जागरूकता फैलानी है। लोग खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ पर विजिट करके भी अपना आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines