Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों के सांसद भी शामिल हुए हैं। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सांसदों से कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।
छत्तीसगढ़ से भाजपा को मिली ऐतिहासिक
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की 11 सीटों में से 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने काफी पसीना बहाया और भाजपा को ऐसी ऐतिहासिक विजय दिलाई। उन्हें धन्यवाद देने के लिए यह बैठक रखी गई थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने 10 सांसदों का सम्मान किया।
यह भी पढ़ें: CG: ‘यह सब उनके अंदर का मसला है’, कांग्रेस संगठन में बदलाव पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज
दिल्ली जाएंगे सीएम साय
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से अगला केंद्रीय मंत्री चुने जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह तो प्रधानमंत्री का अधिकार है। अब मंत्रिमंडल में किसको लेना है और किसको नहीं लेना है। यह उनके अधिकार की बात है। बता दें कि दिल्ली में होने वाली NDA बैठक में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। बता दें कि प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया था कि अचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश में फिर से सभी सरकारी काम सांय- सांय होने लगेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
12 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines