Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Attended NCC Ceremony: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर ग्रुप के NCC ट्रेनर्स और कैडेट सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि NCC राष्ट्र प्रेम को सींचता है, मजबूत बनाता है और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। भारत दुनिया का सबसे मजबूत देश बन रहा है, इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी है। NCC राष्ट्र निर्माण का काम कर रहा है, इससे जुड़ने वाले सभी युवाओं का सीमाओं पर जाना जरूरी नहीं होता है, लेकिन इसके संस्कार दिलों के लिए बस जाते हैं।
सीएम साय का संबोधन
सीएम साय ने अपने संबोधन में कहा कि नई दिल्ली की गड़तंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ NCC कैडेट को परेड करते देखना बड़ा बेहतरीन पल होता है। यह किसी भी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, जो लोग उससे जुड़े होते है। इस परेड के लिए NCC कैडेट में चयन प्रक्रिया आसान नहीं होती। विभिन्न राज्यों से आए NCC कैडेट के साथ तिरंगे को सलामी दी जाती है। यह बहुत ही अच्छा अनुभव होता है। NCC राष्ट्र प्रेम को सींचता है, उसे मजबूत बनाता है और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। NCC युवाओं को सेवा और सुरक्षा की ओर प्रेरित करता है। प्रदेश में अनेक बटालियन संचालित किए जा रहे है। भरता दुनिया का देश सबसे मजबूत देश हो रहा है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 39.17 लाख अधिक घरों को मिला नल कनेक्शन, जानें क्या CM साय का लक्ष्य
NCC युवाओं को किया सम्मानित
इस दौरान सीएम साय ने नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल ट्रेनर्स और कैडेट को सम्मानित किया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में नौ सेना, थल सेना और वायु सेना कैडेट द्वारा नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं किए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया है। इसके साथ ही सीएम साय ने NCC के कैडेट को 50 से लेकर 25, 15 और 10 हजार रुपये का चेक बांटे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines