CM Vishnudev Sai In Green Steel Summit 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों अपने विकसित छत्तसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में जुटे हुए है। इसी तहत प्रदेश में नवा रायपुर के अटल नगर में स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में CII द्वारा ग्रीन स्टील समिट 2024 आयोजन किया गया, जिसमें सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि क्लाइमेट चेंज की चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया ग्रीन स्टील की ओर रुख कर रही है। छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को लेकर काफी बड़ी संभावनाएं हैं। हम सभी जानते है कि छत्तीसगढ़ स्टील के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक है।
छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील के लिए अपार संभावनाएं
इस दौरान सीएम साय ने कहा कि ग्रीन स्टील से न केवल कार्बन उत्सर्जन के टार्गेट को हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही इस सेक्टर में एक नई पहल कर हम बड़ी आर्थिक उपलब्धियों की संभावनाओं के दरवारे भी खोल सकते हैं। सीएम साय ने बताया कि इस समिट का आयोजन भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत का सबसे प्रमुख स्टील निर्माता है। हमारे यहां सार्वजनिक क्षेत्र के भिलाई स्टील प्लांट और नगरनार स्टील प्लांट जैसी बड़ी यूनिट्स चलाई जा रही हैं। भिलाई का स्टीप प्लांट पूरे एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है। इसके अलावा प्रदेश में प्राइवेट सेक्टर के अनेक छोटे-बड़े स्टील प्लांट संचालित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के विस सदन में उठा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी का मुद्दा, कैबिनेट मंत्री ने दिया जवाब
लोहे का विशाल भंडार
सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्टील के अलावा लोहे का भी विशाल भंडार हैं। इसमें बैलाडीला, रावघाट और दल्लीराजहरा खास तौर पर शामिल हैं। देश के कुल स्टील प्रोडक्शन का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा छत्तीसगढ़ से आता है, जिसकी राज्य की अर्थव्यवस्था में 53.50 प्रतिशत भागीदारी रहती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines