Bastar Will Become Bigger Tourist Spot: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर जिले के जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बस्तर ओलंपिक के साथ बस्तर के विकास की गौरवकथा बनेगा। बस्तर ओलंपिक के जरिए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, विकास और नई उम्मीद की नींव डालने का काम होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करेंगे।
बस्तर में आएंगे कश्मीर से ज्यादा टूरिस्ट
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होने पर बस्तर में कश्मीर से ज्यादा टूरिस्ट आएंगे। बस्तर पर मां दंतेश्वरी की कृपा है, इस क्षेत्र को प्रकृति सौंदर्य का वरदान मिला है। केंद्र राज्य सरकार के साथ मिलकर बस्तर में पर्यटन को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही यहां पर यहां पर छोटे-छोटे उद्योगों को आगे बढ़ाया जाएगा और नए रोजगार पैदा किए जाएंगे। बस्तर के अंदर विकास की अनेकों संभावनाएं हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री ने बस्तर के युवाओं को एक खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि ‘हार मानने वाला कभी नहीं जीतता। जीतता वह है जो कभी हार नहीं मानता’ आप लोगों से ही कोई बच्चा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर आएगा। जिस पर पूरे भारत को गर्व होगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह की नक्सलियों से खास अपील; बोले- सरकार के इस पैकेज का फायदा उठाओ
1.65 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने लिया बस्तर ओलंपिक में भाग
सीएम विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने बस्तर ओलंपिक में भाग लेकर इसे सफल बनाया है। इस आयोजन में 1.65 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के लिए मैनेजमेंट करना एक बड़ी चुनौती थी, बस्तर संभाग के सातों जिलों की पूरी टीम ने इसे बखूबी पूरा किया है, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
20 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines