Chhattisgarh Bastar Forest Division: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फोकस इन दिनों प्रदेश क विकास पर है। सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि किसी प्रदेश का विकास युवाओं के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। इसलिए राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी राज्य सरकार का फोकस है। इसी के तहत बस्तर वनमण्डल की तरफ से शीशल उद्योग की शुरुआत की गई है, जिससे जिले में रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में शीशल उद्योग को बढ़ावा
छत्तीसगढ़ में काफी समय से शीशल उद्योग का कहीं भी नहीं चल रहा था। ऐसे में इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने बस्तर जिले में इसकी शुरुआत की। बस्तर जिले के प्रवास कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीआर प्रसन्ना के निर्देश पर वन परिक्षेत्र बस्तर के कोलचूर बीट में भरनी के पास शीशल रोपण किया गया। डॉ. सीआर प्रसन्ना ने बताया कि ग्राम भरनी में रान बांस डोरी उद्योग समिति बनाई गई है।
शीशल प्रोसेसिंग का काम
बस्तर के वनमंडल अधिकारी उत्तम गुप्ता ने सबसे पहले ग्राम भरनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तत्काल शेड निर्माण कार्य और मशीन लगाने का निर्देश दिया। ग्राम भरनी में शेड निर्माण के बाद शीशल प्रोसेसिंग का काम किया जा रहा है। बस्तर वनमण्डल के वन परिक्षेत्र बकावण्ड के ढोढरेपाल में 50 हेक्टेयर रकबा में 11000 शीशल रोपण और वन परिक्षेत्र बस्तर के भरनी में 50 हेक्टेयर में 11000 शीशल रोपण किया गया। इसी के साथ बस्तर वनमण्डल में कुल 100 हेक्टेयर रकबा में 22000 शीशल रोपण का काम किया गया। इससे समिति को भरपूर मात्रा में रॉ-मटेरियल मिलेगा। इसके साथ उनकी कमाई में बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस 91 साल बुजुर्ग की दरियादिली के कायल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, किया सम्मानित
ग्रामीणों को होगा लाभ
बस्तर के वनमंडल अधिकारी ने बताया कि शीशल से जुड़े काम से ग्रामीणों को लाभ ही हो रहा है, इससे नुकसान की कोई गुंजाइश नहीं है। इसे बड़े लेवल पर प्रचार-प्रसार कर उद्योग के तौर पर विकसित करने की बहुत जरुरत है। वर्तमान में बस्तर वनमंडल के बस्तर वन परिक्षेत्र के भरनी और बकावंड वन परिक्षेत्र के ढोढरेपाल में 100 हेक्टेयर में कुल 22000 पौधे शीशल रोपण किया गया है, जिससे उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines