नक्सली एरिया में आर्मी के हेलीकॉप्टर से जाएगा पोलिंग स्टाफ, लैडिंग के लिए हो चुकी एक्सरसाइज

Chhattisgarh Assembly Election, Naxalite area, Chhattisgarh government, Chhattisgarh News, Raipur News

कांकेर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण चुनाव करा पाना प्रशासन के लिए हमेशा से चुनौती भरा रहता है। राज्य के कांकेर जिले में नक्सल प्रभावित 8 ऐसे मतदान केंद्र हैं जिनपर मतदान को लेकर प्रशासन खास तैयारियां कर रहा है।

विज्ञापन

कुछ ही महीनों के भीतर होने हैं विधानसभा चुनाव

राज्य में कुछ ही महीनों के भीतर विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांकेर जिले में कुल तीन विधानसभा सीट हैं। जिनमें कांकेर, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ विधानसभा की सीटें शामिल हैं। चुनाव के मद्देनजर कांकेर जिले के 8 मतदान केंद्रों के मतदानकर्मियों को जवानों की सुरक्षा में सेना के हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा।

विज्ञापन

मतदानकर्मियों को केंद्रों तक पहुंचने में होती है कठिनाई

इन मतदान केंद्रों में भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ के कुछ ऐसे केंद्र हैं जो नक्सल प्रभावित होने के साथ ही पहाड़, नदी-नाले होने के कारण मतदानकर्मियों को केंद्रों तक पहुंचना मुश्किल होता है। मिली सूचना के मुताबिक चुनाव के दौरान दल को सेना के हेलीकॉप्टर MI-13 से भेजा जा सकता है। जिसके तहत लैडिंग को लेकर कुछ दिन पहले अंतागढ़ विधानसभा में अभ्यास भी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ