छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी की अंतिम लिस्ट, डिप्टी सीएम के खिलाफ अग्रवाल को उतारा

BJP Released Final List : बीजेपी की अंतिम सूची में चार उम्मीदवार हैं। इनमें बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू शामिल हैं।

bjp

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी नेता राजेश अग्रवाल को राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के खिलाफ अंबिकापुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी की अंतिम सूची में चार उम्मीदवार हैं जिनमें बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

विज्ञापन

इस सूची के साथ ही बीजेपी ने राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची में लोकसभा सांसद विजय बघेल भी शामिल हैं, जिन्हें दुर्ग जिले के पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। दूसरी सूची में 64 उम्मीदवार थे और तीसरी सूची में एक ही नाम था। कांग्रेस ने भी अपने सभी 90 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के मतदान के बाद राज्य की शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। पिछले हफ्ते, भाजपा ने राज्य चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ