Bird Survey In Kanger Valley National Park: बस्तर के जाने-माने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में बर्ड्स की काउंटिंग होनी शुरू हो रही है। यह सर्वे कार्य 25 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। यानी तीन दिनों तक बर्ड्स की काउंटिंग जारी रहेगी। आपको बता दें कि यह पार्क 200 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। यहां घना जंगल, झरने और कुटुमसर चूना पत्थर की गुफाएं हैं।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय पार्क के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि कुल तीन दिनों तक बर्ड्स का सर्वे और काउंटिंग की जाएगी। यह साइंटिफिक आधार पर होगा और इसके लिए 10 राज्यों में से 70 से ज्यादा साइंटिस्ट्स को बुलाया जाएगा। यह पार्क बस्तर हिल मैना के लिए जाना जाता है।
धम्मशील गणवीर ने यह भी बताया कि कांगेर वैली नेशनल पार्क में छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी यानी बस्तर हिल मैना की संख्या देखने को मिलती है। वहां 15 से ज्यादा गांवों में इस पक्षी को देखा जाता है। पिछले साल यानी 2023 में भी इसी तरह का सर्वे किया गया था जिसमें 201 बर्ड्स प्रजातियों की पहचान हुई थी जैसे जंगल फाउल, पहाड़ी मैना, रैकेट-टेल्ड ड्रोंगो, कठफोड़वा पक्षी, ब्लैक-हुडेड ओरिओल, आदि।
उन्होंने आगे कहा कि 2023 की सर्वे रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों के लिए एक मुख्य केंद्र है। यह देश में बर्ड लवर्स के लिए हॉटस्पॉट की तरह उभर रहा है। इस सर्वे से पार्क में ज्यादा पक्षी प्रजातियों की पहचान करने और उनकी आदतों और संख्या का पता लगाने में मदद मिलेगी। जिससे उनके बचाव में मदद मिलेगी और इको-टूरिज्म के तहत नए आयाम भी शामिल होंगे। बर्ड काउंट इंडिया के सहयोग से आयोजित किए गए इस सर्वे में छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के 70 से ज्यादा बर्ड एक्सपर्ट और रिसर्चर जुड़े रहे हैं।
मैना मित्र योजना
धम्मशील गणवीर ने कहा कि कांगेर वैली नेशनल पार्क में मैना मित्र योजना शुरु की गई है। इसमें गांव के लोग और स्थानीय युवा सदस्य बनकर पक्षियों को बचाने के कामों में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा, वन विभाग से जुड़े पर्यावरण विकास समिति के मेंबर्स भी इसमें मदद पहुंचा रहे हैं जिससे सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ प्रकृति को बचाने में सुधार हो रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines