Janjgir-Champa: डीएमएफ से होगा जिले का विकास, अनेक सुझाव के साथ कई कार्यों पर बनी सहमति
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Janjgir-Champa: जांजगीर चांपा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। डीएमएफ राशि का उपयोग जनहित के विकास कार्यों के लिए करने बैठक में सदस्यों द्वारा जिले के विकास हेतु सुझाव दिये गये। इस दौरान जनहितैषी अनेक कार्यों पर सहमती भी बनी। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेताप्रतिक्ष एवं विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल, सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, विधायकगण श्री सौरभ सिंह, श्री केशव चंद्रा, श्रीमती इंदु बंजारे, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष श्री जय थवाईत, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रीतिदेवी सिंह, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल, अपर कलेक्टर श्री एस. पी. वैद्य सहित शासी परिषद के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़िए – Chhattisgarh: स्कूटी सवार मां-बेटी को हाइवा ने मारी टक्कर, मौके पर मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि जिले में उपलब्ध डीएमएफ मद का उपयोग जिले के समन्वित विकास के लिए किया जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारी मिल कर कार्य करेंगे तथा उपलब्ध मद का सदुपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए जिससे इसकी उपलब्धि पूरी प्रदेश में बतायी जा सके। उन्होंने डीएमएफ मद से जिले में स्वास्थ्य सेवा, सड़क, पानी, प्राथमिक अधोसंरचना के कार्य करने के सुझाव दिए। विधानसभा नेताप्रतिपक्ष एवं विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल ने जिले के युवाओ और प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की सुझाव दिए।
बैठक में श्री चंदेल ने कहा कि डीएमएफ मद की जितनी भी राशि जिले को प्राप्त हुई है, उसका सदुपयोग जिले के विकास में हो। सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले ने कौशल विकास, रोजगारमूलक कार्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव दिए। विधायक श्री केशव चंद्रा द्वारा पूर्व में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में अधोसंरचना, कृषि, पर्यावरण संरक्षण के सुझाव दिए। विधायक श्रीमती इंदु बंजारे ने डीएमएफ अंतर्गत कार्यों में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की सुझाव दिए। बैठक में शासी परिषद के सदस्यों के द्वारा इस मद की राशि का उपयोग शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, वृद्ध एवं निःशक्तजनों के कल्याण, स्वच्छता, कौशल विकास, रोजगारमूलक कार्याें के लिए अधिकाधिक उपयोग करने के सुझाव भी दिए।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप जिले में विभिन्न विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाएं जा रहें है जिसके तहत जिला खनिज संस्थान न्यास से प्राप्त अपेक्षित राशि के आधार पर योजना बनायी गयी है। जिसमें उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि डीएमएफ की राशि जिले के विकास के लिए प्राप्त होती है। ऐसे में सभी की सहभागिता से जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी टीम भावना से कार्य करेंगे और उपलब्ध मद का सदुपयोग करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: