रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरौद से भानसोज जाने वाले मोड़ पर आरंग में सक्रिय रूप से शराब बेचने वाले आरोपी संतोष यादव को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पकड़कर आरंग पुलिस के हवाले किया है। पिछले कई दिनों से भानसोज क्षेत्र में शराब के अवैध बिक्री को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था।जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने आरंग पुलिस से की थी।
इसके बाद मौके मिलते ही आरंग जनपद सदस्य प्रतिनिधि पिंटू कुर्रे,भानसोज सरपंच प्रतिनिधि भुनेश्वर धीवर,उपसरपंच संजीव चंद्राकर, पंच हरि बंजारे सहित ग्रामीणों ने स्कूटी सवार शराब कोचिया संतोष यादव को पकड़कर आरंग पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी से 47 पौवा देसी मसाला शराब बरामद किया।
अवैध शराब की बिक्री से परेशान थे ग्रामीण
इस दौरान आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि भानसोज क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण काफी परेशान थे।कोचिया के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगेगा। जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
दो साल पुरानी देसी शराब जब्त
वहीं आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 47 पौवा देशी मसाला शराब और स्कूटी को जब्त कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत कार्यवाई किया जा रहा है। मामले में ध्यान देने वाली बात है कि कोचिये के पास से जब्त शराब की निर्माण तिथि साल 2020 का है। ऐसे में आरंग क्षेत्र के शराब दुकानों पर मिलने वाले शराब की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। दो साल पुराने शराब सेवन से लोगो के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा ये सोचने वाली बात है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
41 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines