सरगुजा: छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। यहां एक हैवान पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लेकिन आरोपी का जब इससे भी दिल नहीं भरा तो उसने उंगली डालकर उसकी एक आंख निकाल ली। इसके बाद भी वह नहीं थमा और उसने बड़ी ही बेरहमी से आंख को हंसिये से काट दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा है। वहीं पीड़िता की सास और देवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला प्रदेश के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशगवां का है। आरोपी की पहचान केशगवां निवासी देवप्रसाद के रूप में हुई है। वहीं पीड़ित महिला की पहचान मानमति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति देवप्रसाद नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया। कथित तौर पर पति अपनी पत्नी से बार-बार मायके जाने को लेकर बहस करने लगा और मारपीट पर उतर आया।
हंसिये से काटी आंख की नस
आरोपी पत्नी को तब तक पीटता रहा जबतक वह अधमरी नहीं हो गई और फिर उसकी दाहिनी आंख में उंगुली डालकर आंख निकाल ली। लेकिन इसके बाद वहशी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने हंसिए से आंख की नसों को काट डाला और फिर आंख में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जारी है महिला का इलाज
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की सास और देवर ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। इस पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पहले पीड़िता को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गंभीर हालत के चलते महिला को तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और आए दिन पीड़िता से मारपीट करता रहता था। फिलहाल आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
11 mins agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
34 mins agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
41 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
55 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines