हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chainpur Election Result 2025 Live: जेडी(यू) के मोहम्मद ज़मा खान 6394 वोटों से आगे, आरजेडी के बृज किशोर बिंद पीछे

Chainpur Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 में आज चैनपुर विधानसभा सीट के नतीजे आने वाले हैं. इस बार के Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. BSP के धीरज कुमार सिंह और JDU के मो. जमा खान के बीच इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा. चैनपुर विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election Result 2025 आज आने वाला है.

विज्ञापन
Chainpur Assembly Constituency

Live Updates

12:09 (IST) 14 Nov 2025

Chainpur Election Result 2025 Live Update: इन दोनों के बीच टक्‍कर

Chainpur Election Result 2025 Live Update: चैनपुर में जेडी(यू) के मोहम्मद जमा खान 6394 वोटों से आगे चल रहे हैं. हालांकि, आरजेडी के बृज किशोर बिंद 5744 वोटों के साथ उनसे थोड़ा पीछे हैं.

12:08 (IST) 14 Nov 2025

Chainpur Election Result 2025 Live Update: जेडी(यू) के मोहम्मद ज़मा खान 6394 वोटों से आगे

Chainpur Election Result 2025 Live Update: जेडी(यू) के मोहम्मद ज़मा खान 6394 वोटों से आगे हैं अभी और आरजेडी के बृज किशोर बिंद पीछे चल रहे हैं.

06:48 (IST) 14 Nov 2025

Chainpur Election Result 2025 Live: 8:45 बजे आ जाएगा पहला रुझान

Chainpur Election Result 2025 Live : सुबह 8 बजे से काउंट‍िंग शुरू हो रही है और पहला रुझान 8:45 बजे आएगा.

Chainpur Election Result 2025: बिहार के कैमूर जिले में स्थित चैनपुर विधानसभा सीट की स्थापना साल 1951 में हुई थी. चैनपुर की इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी का खासा दबदबा देखने को मिलता है और मौजूदा विधायक भी उसी पार्टी के हैं. विधानसभा चुनावों में 243 सीटों पर शाम 6 बजे तक नतीजे सामने आ जाएंगे. इसके बाद खुलासा हो जाएगा कि जनता ने किस उम्मीदवार के लिए वोटों की बारिश की है. इस बार का चुनाव 2 चरणों में हो रहा है और इस सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था. साल 2020 में आखिरी बार जब सीट पर विधानसभा के चुनाव हुए थे तो बसपा से लड़ते हुए मोहम्मद जमा खान ने बाजी मारी थी.

चैनपुर Election Key Candidate 2025

चैनपुर विधानसभा सीट पर पिछले 4 विधानसभा चुनावों में बसपा और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई देखने को मिली है. साल 2020 में तो बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जमा खान ने 24,294 वोटों से जीत हासिल की थी. इससे पहले लगातार 3 बार बीजेपी प्रत्याशी बृज किशोर बिंद ने जीत हासिल की थी. इस बार मोहम्मद जमा खान जेडीयू की तरफ से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं तो वहीं बसपा ने इस बार धीरज कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. आरजेडी की तरफ से बृज किशोर बिंद ने चुनाव लड़ रहे हैं. 

Bhabua Election Result 2020

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटवोट %जीत अंतर %
मो. ज़मा खानबसपा (BSP)95,24546.2%11.8%
बृज किशोर बिंदभाजपा (BJP)70,951––
नीराज पांडेयनिर्दलीय (IND)13,119––

Bhabua Election Result 2015

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटवोट %जीत अंतर %
बृज किशोर बिंदभाजपा (BJP)58,91333.2%0.4%
मोहम्मद ज़मा खानबसपा (BSP)58,242––
महाबली सिंहजदयू (JD(U))30,287––

चैनपुर में कैसे हैं जातीय समीकरण?

चैनपुर की सीट पर जातीय समीकरण काफी महत्व रखते हैं. साल 2020 में यहां 21 फीसदी अनुसूचित जाति, 9.7 फीसदी मुस्लिम तो वहीं 9.38 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति थी. जानकारी के लिए बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पर 3,18,231 पंजीकृत मतदाता थे. इस सीट पर जेडीयू ने अभी तक एक बार भी जीत हासिल नहीं की है. साथ ही चैनपुर की जनता किसी भी पार्टी के साथ ज्यादा समय तक नजर नहीं आती है बल्कि नेताओं की लोकप्रियता चुनाव में अहम भूमिका निभाती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola