Bijnor: कोर्ट के आदेश पर भी नहीं माने ससुराल वाले तो पुलिस ने खड़ा किया बुल्डोजर, फिर बहू का हुआ गृहप्रवेश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुल्डोजर ने एक विवाहिता को उसकी ससुराल पहुंचा। चौंकिए नहीं, मामला सही है। विवाहिता के ससुराल वालों ने उसे अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे ससुराल पहुंचाने के लिए गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने घर का गेट नहीं खोला। हार कर पुलिस ने मौके पर बुल्डोजर बुला लिया, जिसके बाद खौफ खाए ससुराल वालों ने बहू का गृहप्रवेश कराया।
मामला बिजनौर जिले का है। हल्दौर क्षेत्र के गांव हरिनगर के रहने वाले हरी सिंह ने मार्च 2017 में अपनी बेटी नूतन मलिक की शादी रोबिन नाम के युवक से की थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि शादी में उसने काफी दहेज दिया था। कुछ समय तक ससुराल वाले ठीक रहे, लेकिन बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मायके वाले यह दहेज नहीं दे पाए तो उन्होंने नूतन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके चली गई। मायके वालों ने कोर्ट केस किया।
बिजनौर की जिला कोर्ट ने पीड़िता के हक में आदेश दिया, लेकिन ससुराल वालों ने इस आदेश को भी नहीं माना। इसके बाद पीड़िता और उसके पिता हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट में जज ने बिजनौर पुलिस और प्रशासन को विवाहिता की सुरक्षा और उसे ससुराल पहुंचाने का आदेश जारी किया। इसके बाद बिजनौर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नूतन को साथ लेकर उसकी ससुराल पहुंचे। घंटों की माथापच्ची के बाद भी ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला।
विवाहिता का अपने ससुरालीजनो से विवाद में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार स्थानीय पुलिस द्वारा महिला को उसके ससुराल के घर में प्रवेश दिलाने व की गई पुलिस व अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में #SPCity, @DrPravinRanjan, @bijnorpolice की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/X7UsxzDkh2
— BIJNOR POLICE (@bijnorpolice) August 29, 2022
इसके बाद पुलिस ने हारकर मौके पर बुल्डोजर बुला लिया। अंतिम चेतावनी दी गई। वहीं बल्डोजर को देखकर ससुराल वाले भी खौफ खा गए। उन्होंने तत्काल घर के गेट खोल दिए। इसके बाद नूतन को पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराते हुए ससुराल में प्रवेश कराया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: