---विज्ञापन---

बिहार

भागलपुर में डीजे पर हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिले में डीजे कार्यक्रम के दौरान युवकों द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल. आदर्श थाना क्षेत्र के सोच गांव का मामला, पुलिस जांच और गिरफ्तारी के प्रयास जारी. पढ़िए बिहार से संजय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट.

Author Edited By : Bhawna Dubey
Updated: Feb 24, 2026 16:49

भागलपुर में डीजे और आर्केस्ट्रा के मंच अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गए हैं बल्कि कई जगहों पर यह दहशत का प्रदर्शन बनते जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में युवा खुलेआम हथियार लहराकर कानून को चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला नवगछिया पुलिस जिला से सामने आया है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वायरल वीडियो में तेज डीजे की धुन पर भोजपुरी गानों के बीच दो युवक हथियार लेकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. एक युवक राइफल जैसी बंदूक लहराता नजर आ रहा है जबकि दूसरा युवक देशी कट्टा लेकर झूम रहा है मौके पर मौजूद भीड़ इस खतरनाक प्रदर्शन को देखती रही लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;‘सबका इलाज करूंगा, सबकी फाइल मेरे पास…’, विधान सभा में विपक्ष पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी

यह वीडियो आदर्श थाना क्षेत्र के सोच गांव का है, जानकारी के अनुसार आर्यन यादव नामक युवक ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और संबंधित युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव पर बड़ा ऐलान, रद्द करने पर अड़ा प्रशासन हंगामे के बाद झुका

First published on: Feb 24, 2026 04:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.