कौन हैं बिहार कैडर के IPS सुनील नायक? जिनके आवास पर छापा, क्यों गिरफ्तारी का संकट

बिहार में IG (फायर सर्विसेज) के पद पर तैनात बिहार कैडर के IPS सुनील नायक के आवास पर सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश पुलिस ने 2021 के हाईप्रोफाइल केस में छापेमारी की. उस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सहित कई पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जानें, कौन हैं बिहार कैडर के IPS सुनील नायक और उनपर क्यों लटकी गिरफ्तारी की तलवार?

Bihar IPS Sunil Nayak
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोमवार सुबह बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार नायक के आवास पर छापेमारी की. इस दौरान बिहार पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे. सुनील कुमार नायक वर्तमान में बिहार में आईजी (फायर सर्विसेज) के पद पर तैनात हैं. यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपसभापति रघु राम कृष्ण राजू पर कथित जानलेवा हमले और हिरासत में प्रताड़ना के मामले से जुड़ी बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में नायक की भूमिका की जांच की जा रही है और उनसे पूछताछ की संभावना है. गिरफ्तारी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कौन हैं बिहार कैडर के IPS सुनील नायक

सुनील कुमार नायक बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं. नायक 2019 में प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश गए थे और डीआईजी, सीआईडी के रूप में कार्यरत रहे. वर्ष 2023 में वे वापस बिहार लौट आए और वर्तमान में आईजी (फायर सर्विसेज) के पद पर कार्य कर रहे हैं.

विज्ञापन

IPS सुनील नायक के आवास पर छापा क्यों पड़ा?

आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने पटना (बिहार) स्थित उनके आवास पर छापेमारी की. आंध्र प्रदेश विधानसभा के वर्तमान उपसभापति और 2021 में तत्कालीन सांसद रघु राम कृष्ण राजू ने आरोप लगाया था कि 2021 में जब उन्हें राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब पुलिस हिरासत में उन्हें बेरहमी से पीटा गया और प्रताड़ित किया गया. उस समय सुनील नायक आंध्र प्रदेश में डीआईजी, सीआईडी के पद पर कार्यरत थे और इस मामले की जांच प्रक्रिया का हिस्सा थे.

पूर्व मुख्यमंत्री और IPS सुनील नायक पर दर्ज हुआ था केस

जुलाई 2024 में टीडीपी (TDP) सरकार आने के बाद राजू की शिकायत पर पुलिस ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सहित कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. एफआईआर में तत्कालीन सीआईडी प्रमुख, खुफिया प्रमुख और अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं.

गिरफ्तारी की तलवार क्यों लटकी है?

जांच अधिकारी प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक ए.आर. दामोदर ने सुनील नायक को दो बार पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए. छापेमारी का उद्देश्य पूछताछ करना और मामले से जुड़े सबूत जुटाना है. यदि वे जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो पुलिस गिरफ्तारी की दिशा में आगे बढ़ सकती है. यदि वे आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखते हैं और जांच में सहयोग करते हैं, तो पुलिस गिरफ्तारी के बजाय पूछताछ तक सीमित रह सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ