नीतीश कुमार अचेत, अपराधियों का बोलबाला', बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी का बड़ा हमला

नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर तीखा हमला बोला है.
उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को चरमराया बताते हुए सरकार पर संवेदनहीनता और विफलता का आरोप लगाया.

Untitled design (66)

बिहार की सियासत में इन दिनों कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घमासान मचा हुआ है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. तेजस्वी ने साफ लहजे में कहा कि बिहार में शासन-प्रशासन का खौफ खत्म हो चुका है और अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है.

विज्ञापन

बिहार में कानून-व्यवस्था चरमराई

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं” और उन्हें राज्य की स्थिति का अंदाजा तक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता डरी हुई है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

विज्ञापन

गृह विभाग छोड़ते ही बिगड़े हालात?

तेजस्वी यादव ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है. तेजस्वी के अनुसार जैसे ही गृह विभाग मुख्यमंत्री के हाथ से निकला, राज्य में अपराध की ग्राफ तेजी से ऊपर गया है. अपराधियों को अब किसी का डर नहीं रह गया है क्योंकि मॉनिटरिंग ढीली पड़ गई है. सत्तारूढ़ गठबंधन कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है.

विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप

विधानसभा की कार्यवाही का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब उनके विधायक सदन में जनता के मुद्दे और बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता. उन्होंने बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए बेहद शर्मनाक और डरावनी स्थिति बताया. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जिस तरह मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की खबरें रोज आ रही हैं, वह दिल दहला देने वाली हैं. सरकार संवेदनहीन हो चुकी है.

विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव पर क्या बोले तेजस्वी?

जब तेजस्वी यादव से आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पूछी गई, तो उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा. उन्होंने संक्षिप्त उत्तर देते हुए कहा कि अभी चुनाव में समय है और सही समय आने पर सभी फैसले ले लिए जाएंगे और सब कुछ साफ हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ