बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बेरोजगारी, महंगाई और परिवारवाद के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पटना में उन्होंने कहा कि बिहार और देश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी होती जा रही है, लेकिन सरकारों को इसकी कोई चिंता नहीं है।
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि जमाई आयोग तो बना ही है, अब जीजा आयोग भी बना दें। कई मंत्रियों और नेताओं के दामाद और रिश्तेदार सदस्य बने हैं। अगर ऐसा ही चलेगा तो मेहरारू आयोग भी गठित कर दें। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी अपनी पत्नियों को सेट करवा रहे हैं, लेकिन पीएम को यह सब नहीं दिखता है। उनको सिर्फ लालू परिवार ही दिखता है।
बिहार में चल रहा है परिवारवाद
परिवारवाद पर बीजेपी और एनडीए की आलोचना का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अक्सर लालू प्रसाद यादव के परिवार पर एनडीए नेता निशाना साधते हैं, लेकिन आज खुद ही बिहार सरकार में परिवारवाद चरम पर है।
अशोक चौधरी पर हमला
तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो चुनाव जीत नहीं पाते हैं, वो प्रवचन देते हैं। उनका कार्यकाल 2 बार खत्म हुआ, लेकिन दोनों बार उन्हें मंत्री बनाया गया।
6 जिलों में उड़ान योजना पर दी प्रतिक्रिया
मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर और सहरसा में उड़ान योजना का तेजस्वी यादव ने स्वागत किया, लेकिन तंज कसते हुए कहा कि सरकार यह योजना पहले ही लाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि काम आगे बढ़ा है, लेकिन आम लोग हवाई सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे या नहीं। क्योंकि टिकट के दाम तो आसमान छू रहे हैं।
ये भी पढ़ें– बिहार में चुनाव से पहले लालू ने बैठी-बिठाई बीजेपी को दिया मुद्दा, निशाने पर अति पिछड़ा और दलित वोटर्स
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
15 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines