---विज्ञापन---

बिहार angle-right

कौन हैं चंदन राज? बिहार में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया, X पर उनके एक पोस्ट से हुआ हंगामा

Semiconductor Plant: चंदन ने दिसंबर 2020 में बिहार के मुजफ्फरपुर में सुरेश चिप्स एंड सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड नामक अपनी कंपनी की शुरुआत की थी।

---विज्ञापन---

Semiconductor Plant: सेमीकंडक्टर ऐसी चीज है जो मोबाइल, कार समेत इलेक्ट्रिक की अधिकांश छोटी-बड़ी चीज में लगता है। इसी को देखते हुए चंदन राज ने बिहार के मुजफ्फरपुर में सेमीकंडक्टर का प्लांट लगाया। ये बिहार का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट है। इसके पीछे उनका मकसद था कि चूंकि वह खुद बिहार का के रहने वाले हैं तो प्रदेश में प्लांट लगाने से यहां के यूथ को रोजगार मिलेगा।

लेकिन कुछ समय में ही उन्हें अपने इस कदम पर अफसोस होने लगा है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा बिहार में प्लांट लगाना उनके लाइफ की सबसे गलत निर्णय लगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस जगह उनकी ये सेमीकंडक्टर कंपनी है वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हालांकि उनके इस पोस्ट के तूल पकड़ने और प्रशासन के हरकत में आने के बाद उन्होंने अपना ये पोस्ट डिलीट भी कर दिया है।

---विज्ञापन---

कौन हैं चंदन राज?

चंदन ने दिसंबर 2020 में बिहार के मुजफ्फरपुर में सुरेश चिप्स एंड सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड नामक अपनी कंपनी की शुरुआत की थी। मूल रूप से बिहार के रहने वाले चंदन ने विदेशों में कई इंटरनेशनल कंपनियों में नौकरी की है। मीडिया रिपेार्ट्स के अनुसार चंदन ने शंघाई में नोकिया बेल लैब्स, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, इजराइल और रोमानिया में सिलिकॉन सर्विस एसआरएल और मलेशिया इंटेल समेत कई कंपनियों में काम किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ’24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई खत्म’, सांसद ने दिया खुला चैलेंज

---विज्ञापन---

इस वजह से क्लाइंटों ने काम करने से किया इनकार 

चंदन ने ओडिशा के बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (BPUT) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है। 9 अक्टूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बिहार प्रशासन पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी के आसपास मुख्य सड़कें टूटी पड़ी हैं। यहां स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे वह अपने कई क्लाइंट खो चुके हैं। लोगों ने उनकी कंपनी के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।

बिहार प्रशासन ने दिया ये जवाब

जब चंदन के पोस्ट ने तूल पकड़ा और लोग इस कमेंट पर सरकार की आलोचना करने लगे। ऐसे में स्थानीय जिला प्रशासन हरकत में आया, फिर चंदन की पोस्ट पर जवाब देते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की कहा कि कंपनी के आसपास सड़क का निर्माण दशहरा के बाद शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सड़क के निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी है। इस पर चंदन ने जिला प्रशासन का इसके लिए धन्यवाद दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश? जानें अगले 15 दिन का अपडेट

First published on: Oct 14, 2024 04:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola