News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bihar Vidhansabha Chunav 2025: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा आयोजित मिलन समारोह में मंगलवार को भागलपुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह और उनकी पत्नी, भागलपुर की पूर्व मेयर सीमा साह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने खुद उनका पार्टी में स्वागत किया।
समारोह में वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, नुरुल होदा, डॉ. सुनील कुमार, रौशन सहनी, अर्जुन सहनी, इफ्तेखार अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुकेश सहनी ने कहा कि टुनटुन साह और सीमा साह के वीआईपी में शामिल होने से पार्टी को भागलपुर समेत पूरे बिहार में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनकी समाजसेवा और संघर्ष की पृष्ठभूमि पार्टी को नई ऊर्जा देगी। अति पिछड़ों की आवाज़ बनने के लिए वीआईपी प्रतिबद्ध है, और आने वाले चुनाव में पार्टी आधी सीटों पर अति पिछड़े समाज के लोगों को टिकट देगी।
सहनी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कभी नहीं चाहती कि अति पिछड़ा समाज आगे बढ़े। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि “यदि मतदाता सूची गलत थी, तो उस आधार पर चुने गए सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए।” उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
महागठबंधन की रणनीति पर बोलते हुए सहनी ने कहा कि गठबंधन सभी 243 सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रहा है। “जहां भी बेहतर उम्मीदवार होगा, उसे मैदान में उतारा जाएगा। बिहार की जनता अब झांसे में नहीं आएगी,” उन्होंने कहा। टुनटुन साह ने वीआईपी में शामिल होने को जनसेवा के मिशन से जोड़ा और मुकेश सहनी को बड़ा भाई मानते हुए कहा, “मैं उनका छोटा भाई बनकर उनकी नैया पार लगाने में मदद करूंगा।” उन्होंने कहा कि वीआईपी की राजनीति सिद्धांतों पर आधारित है और यह पार्टी बिहार के भविष्य को दिशा देने में सक्षम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।