तेलंगाना की फैक्ट्री विस्फोट में बिहार के 2 मजदूरों की मौत, मंत्री संतोष बोले-3 मेंबर कमेटी करेगी जांच

तेलंगाना की एक फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में बिहार के 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, 16 लोग घायल हैं। इसी बीच बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीएम के निर्देश पर तेलंगाना में हुई घटना की जांच की जाएगी।

Sangareddy Chemical Factory Blast

तेलंगाना के सांगारेड्डी में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में बिहार के दो मजदूरों की मौत पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के दो मजदूरों की मौत हो गई है और 16 घायल हैं। सीएम के निर्देश पर तेलंगाना में हुई घटना की जांच की जाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। वहीं मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये देंगे। फिलहाल, कल मजदूरों की बॉडी लेकर आएंगे।

विज्ञापन

कब हुआ था हादसा?  

तेलंगाना में बीते सोमवार को भयंकर हादसा हो गया। बता दें, संगारेड्डी जिले इंडस्ट्रियल एरिया में एक दवा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 34 जख्मी होने की बात सामने आई है। इस हादसे में बिहार के 2 मजदूरों की भी मौत हुई है। वहीं, बिहार के 16 मजदूर घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे को काफी दुखद बताया है और मरने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ