'24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई खत्म', सांसद ने दिया खुला चैलेंज
Lawrence Bishnoi: पुलिस के अनुसार केस में लॉरेंस बिश्नोई, बिल्डर माफिया और राजनीतिक रंजिश समेत अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Pappu Yadav Statement on Baba Siddiqui case: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मुंबई बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इस पूरे मामले में मुंबई की कानून व्यवस्था और सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए सांसद ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है, एक अपराधी जेल में बैठ प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहा है। एक अपराधी जेल से लोगों को मरवा रहा है और सब मूकदर्शक बने बैठे हैं।
सांसद ने आगे कहा कि कभी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या तो कभी किसी नेता की हत्या कर लॉरेंस बिश्नोई सबकी नाक में दम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कानून उन्हें अनुमति दे तो वह लॉरेंस के पूरे नेटवर्क को महज 24 घंटे में खत्म कर देंगे।
यह देश है या हिजड़ों की फौज
एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे
लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैंकभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया
अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डालाकानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई
जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को
खत्म कर दूंगा— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 13, 2024
पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चौथे आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद जीशान नामक ये आरोपी भी वारदात में शामिल है। जिसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। बता दें मुंबई क्राइम ब्रांच की 15 टीमें इस मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं।
रविवार रात बाबा सिद्दीकी के पार्थिक शरीर को सुपुर्द ए खाक करने से पहले उनके घर के बाहर जनाजे की नमाज अदा की गई। मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी तलाश रही है। पुलिस के अनुसार केस में लॉरेंस बिश्नोई, बिल्डर माफिया और राजनीतिक रंजिश समेत अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है। शूटरों से किसने संपर्क किया? उन्हें हथियार कहां और किसने मुहैया करवाए? और इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है? जल्द ही इन सबकी कड़ी जोड़ कोर्ट में चार्जशीट दायर की जाएगी। बता दें मामले में आरोपी गुरुमेल 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर है और धर्मराज 21 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: