बिहार में 100 करोड़ की सड़क के बीच में कैसे आए पेड़? सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

बिहार के जहानाबाद से आई एक अजीब खबर ने सभी को चौंका दिया है। यहां 100 करोड़ की लागत से सड़क बनाई गई, लेकिन वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच तालमेल की कमी के कारण कई पेड़ सड़क के बीचों-बीच छोड़ दिए गए। वन विभाग ने पेड़ काटने की अनुमति तो दी, लेकिन बदले में 14 हेक्टेयर वन भूमि की मांग की, जिसे प्रशासन पूरा नहीं कर सका।

Jahanabad News

100 करोड़ की लागत से बनी जहानाबाद की सड़क (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

विज्ञापन

बिहार से एक बार फिर विचित्र खबर सामने आई है। यहां करोड़ों की लागत से सड़क बनी, लेकिन इसके बाद सड़क के बीचो-बीच पेड़ खड़े रह गए। अब सामने आई तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है कि 100 करोड़ की सड़क पर आखिर पेड़ कहां से आ गए, वो भी तब जब सड़क नई-नई बनी हो। इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी सामने आई है।

मामला बिहार की राजधानी से 50 किलोमीटर दूर जहानाबाद का है। यहां एक सड़क के चौड़ीकरण की परियोजना पर 100 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने लोगों को हैरत में डाल दिया। जहानाबाद में पटना-गया मुख्य मार्ग पर 7.48 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाना था। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में पेड़ थे।

Advertisment

जिला प्रशासन ने पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग से संपर्क किया, ताकि पेड़ों को हटाकर सड़क को चौड़ा किया जा सके। वन विभाग ने जिला प्रशासन को अनुमति तो दे दी, लेकिन इसके बाद मुआवजे की मांग कर दी। जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने पेड़ हटाने के बदले 14 हेक्टेयर वन भूमि की मांग की।


जिला प्रशासन, वन विभाग की इस मांग को पूरा नहीं कर सका, लेकिन सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान जो पेड़ जहां खड़े थे, उन्हें वैसे ही छोड़ दिया गया और उनके चारों ओर सड़क का निर्माण कर दिया गया। इस तरह कुछ पेड़ तो सड़क के बीचो-बीच आ गए।


हैरानी की बात यह है कि ये पेड़ एक सीध में नहीं, बल्कि पूरी सड़क पर बिखरे हुए हैं। ऐसे में अगर रात में कोई तेज़ गति से वाहन चलाए या इस सड़क पर खड़े पेड़ों से अनजान हो, तो वह दुर्घटना का शिकार हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि सड़क के बीच में खड़े इन पेड़ों की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन इसको लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ