संगीता कुमारी ने बताई राजद छोड़ने की वजह, आलाकमान पर लगाए बड़े आरोप

Sangeeta Kumari on quiting Rashtriya Janata Dal: आज सुबह भभुआ क्षेत्र के राजद विधायक भरत बिंद विधानसभा में एनडीए की तरफ आकर बैठ गए। संगीता कुमारी ने कहा कि मैं विधायक जरूर हूं, लेकिन मेरी इतनी ताकत नहीं है कि मैं अपनी मर्जी से अपने विधानसभा क्षेत्र में किसी ग्राम पंचायत अधिकारी को चुन सकूं।

Sangeeta Kumari

संगीता कुमारी

विज्ञापन

Sangeeta Kumari on quiting Rashtriya Janata Dal: बिहार के मोहनिया विधानसभा से विधायक संगीता कुमारी का राष्ट्रीय जनता दल छोड़ने के बाद पहला बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को राजद छोड़ दी थी, अब मीडिया को दिए बयान में उन्होंने राजद आलाकमान पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चूंकि मैं दलित समाज से आती हूं, इसलिए मुझे राजद में गालियां दी जाती थीं।

विज्ञापन

दलित होने के चलते राजद में दी जाती थी गाली

संगीता कुमारी ने आगे कहा कि मैं विधायक जरूर हूं। लेकिन मेरी इतनी ताकत नहीं है कि मैं अपनी मर्जी से अपने विधानसभा क्षेत्र में किसी ग्राम पंचायत अधिकारी को चुन सकूं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने क्षेत्र में काम करवाने के लिए लोगों के पैर पकड़ने पड़ते थे। उनका कहना था कि राजद में मुझे दलित होने के कारण गाली दी जाती थी। लेकिन मैं पढ़ी लिखी हूं, मैं क्यों किसी की गाली सुनूंगी।

मेरी आवाज दबाई गई

आगे वह बोलीं कि पार्टी में लंबे समय से दलितों की आवाज को दबाया जा रहा था। लेकिन अब दलित जाग चुके हैं और अब वह अपना हक लेकर रहेंगे, चाहे इसके लिए किसी से लड़ाई ही क्यों न करनी पड़े। इससे पहले आज सुबह भभुआ क्षेत्र के राजद विधायक भरत बिंद विधानसभा में एनडीए की तरफ आकर बैठ गए। वहीं, इससे पहले राजद के तीन विधायक प्रह्लाद यादव, नीलम देवी और चेतन आनंद ने फ्लोर टेस्ट के दौरान एनडीए के पक्ष में वोट डाला था। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने भी एनडीए के समर्थन में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ