'बहुत ज्यादा खाती है…' सगाई टूटी तो इनरविनर तक के पैसे वसूलने के लिए किया केस; जानें- कोर्ट ने क्या दिया फैसला

मंगेतर पर खर्च किए गए पैसे वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंचने पर शख्स की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है.

Chinese man

दोनों लोग परिवार के ही रेस्तरां में काम करते थे (AI Image)

चीन में एक जोड़े के बीच शुरू हुआ छोटा सा विवाद कोर्ट तक पहुंच गया. शख्स ने अपनी मंगेतर के खिलाफ केस तो किया ही, साथ ही उस पर खर्च किए गए पैसों की भी मांग कर डाली. ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स ने कोर्ट में दावा किया है कि उसकी मंगेतर बहुत ज्यादा खाती थी और काम नहीं करती थी. मंगेतर पर खर्च किए गए पैसे वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंचने पर शख्स की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है.

विज्ञापन

सगाई टूटने के बाद किया केस

9 दिसंबर को चीनी मीडिया में मामला सामने आने के बाद से इस केस की खूब चर्चा हो रही है. ‘झोंगलन न्यूज’ के मुताबिक, हे उपनाम वाले एक शख्स ने अपनी मंगेतर वांग के खिलाफ रिश्ता टूटने के बाद केस दर्ज किया है. हे ने कोर्ट में मांग की थी कि वांग के परिवार को दी गई 20,000 युआन की ‘ब्राइड प्राइस’ (शादी से पहले लड़की पक्ष को दी जाने वाली रकम) वापस की जाए. साथ ही, उसने 30,000 युआन अतिरिक्त मांगे थे जो उसने रिलेशनशिप के दौरान वांग पर खर्च किए थे. इस खर्च में टाइट्स और इनरवियर जैसे पर्सनल सामान भी शामिल थे.

विज्ञापन

परिवार के रेस्तरां में करते थे काम

हे और वांग पूर्वोत्तर चीन के हीलोंगयांग प्रांत के एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों एक मैचमेकर के जरिए मिले और बाद में उनकी सगाई हो गई. इसके बाद वे हेबेई प्रांत चले गए, जहां वे हे के परिवार के रेस्तरां में काम करने लगे. वांग ने करीब छह महीने तक रेस्टोरेंट चलाने में मदद की.

विज्ञापन

फिर कैसे बिगड़ी बात

जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, हे अपनी मंगेतर वांग से नाखुश रहने लगा. उसने हीलोंगयांग टीवी को बताया कि वांग रेस्तरां में केवल छोटे-मोटे काम करती थी और रोजाना खाना बहुत खाती थी. उसने दावा किया कि दुकान पर बिक्री के लिए रखा खाना भी उसकी भूख मिटाने के लिए कम था.

विज्ञापन

कोर्ट में दी खर्च की पूरी लिस्ट

उसने यह भी बताया कि उसका परिवार भी उसकी मंगेतर के बदले व्यवहार को महसूस करने लगा. अपनी बात साबित करने के लिए हे ने कोर्ट में उन सामानों की एक पूरी लिस्ट भी दे डाली, जो उसने वांग के लिए खरीदे थे. कोर्ट में वांग ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया. उसने कहा कि हे पैसों के मामले में बहुत ज्यादा कंजूस और हिसाब-किताब रखने वाला शख्स है. वांग ने यह भी सवाल उठाया कि क्या हे ने उसे जो सामान खरीद कर दिए, उससे उसे खुद को कोई फायदा नहीं हुआ?

फिर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, कोर्ट ने हे की उस मांग को ठुकरा दिया जिसमें उसने रिलेशनशिप के दौरान खर्च किए गए 30,000 युआन वापस मांगे थे. कोर्ट ने कहा कि ये पैसे पर्सनल चीजों के लिए खर्च किए गए थे, जिनकी दोनों के लिए इमोशनल अहमियत थी. हालांकि, ‘ब्राइड प्राइस’ के मामले में कोर्ट ने वांग को 20,000 युआन में से आधी रकम लौटाने का आदेश दिया है. हे और वांग दोनों ने कोर्ट के फैसले को स्वीकार कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ