बिहार सरकार ने पुलिस महकमे को दिया नए साल का तोहफा, 43 IPS अफसरों की प्रोमोशन लिस्ट जारी

नए साल से पहले बिहार सरकार ने पुलिस महकमे को बड़ी सौगात दी है. 43 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला, जिसमें एडीजी कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है.

बिहार सरकार ने पुलिस महकमे को दिया नए साल का तोहफा, 43 IPS अफसरों की प्रोमोशन लिस्ट जारी

नए साल से पहले बिहार सरकार ने पुलिस महकमे को बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को लेकर बड़े पैमाने पर प्रोन्नति और वेतनमान वृद्धि का आदेश जारी किया है. 43 आईपीएस अधिकारियो को प्रमोशन दिया गया है.बिहार के चर्चित पुलिस अधिकारी और वर्तमान में एडीजी मुख्यालय और एडीजी एसटीएफ कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है. कुंदन कृष्णन 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी है.

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है. इन्हे डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है. जबकि आठ डीआईजी रैंक के अधिकारियो को आईजी में प्रोन्नति दी गई है. डीआईजी से आईजी बनाये गए अधिकारियो में विवेकानंद, विकास वर्मन, किम,मनोज कुमार, संजय कुमार,उपेंद्र शर्मा,सत्यवीर सिंह,और निताशा गुड़िया शामिल है. इनमे विकास बर्मन, किम, उपेंद्र शर्मा, सत्यवीर सिंह और निताशा गुड़िया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है.

2012 बैच के एसपी रैंक के 22 अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है. एसपी से डी आईजी रैंक में प्रोन्नति पाने वालो में सीवान के एसपी मनोज तिवारी, सारण के एसपी कुमार आशीष, पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार, बग हा एसपी सुशांत सरोज, रवि रंजन कुमार, राजीव रंजन,दीपक रंजन,अमीर जावेद,राकेश कुमार सिन्हा अजय कुमार पाण्डेय नीरज कुमार सिंह रमन कुमार चौधरी शैलेश कुमार, सत्यनारायण,रामशंकर कुमार, सुशील कुमार,और दिलनावाज अहमद है.

2013 बैच के आईपीएस अधिकारियो को भी प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी गई है.मनीष कुमार, जग्गू नाथ रेड्डी,विशाल शर्मा, उपेंद्र नाथ वर्मा,विशाल शर्मा, गौरव मंगला डी अमर केश,राकेश कुमार बीना कुमारी मो सैफफुर रहमान,राजेश कुमार, पंकज कुमार,और अशोक कुमार शामिल है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ