48 की उम्र में 18 जैसी बॉडी… मौत पर जीत हासिल करना चाहता है यह शख्स, इंटरनेट पर पोस्ट वायरल

Bryan Johnson immortality: दुनिया में अब अमर होने के लिए रिसर्च शुरू हो गई है, अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन ने दावा किया है कि वह साल 2039 तक अमर हो जाएंगे. 48 साल की मौजूदा उम्र में उनकी बॉडी केवल 18 साल के युवा की तरह दिखती है. ब्रायन जॉनसन की जिंदगी पर नेटफ्लिक्स पर पिछले साल डॉक्यूमेंट्री डॉन्ट डाय (Dont Die) बन चुकी है.

Bryan Johnson

Bryan Johnson immortality claim: अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन अमर बनने की चाह को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. ब्रायन जॉनसन वही सेलिब्रिटी हैं, जिनके जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री डॉन्ट डाय (Dont Die) 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखी लंबी चौड़ी पोस्ट में ब्रायन जॉनसन ने दावा किया कि अमर होना संभव है. अमरता चमत्कार नहीं, बल्कि एक बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग है. ब्रायन जॉनसन ने 2003 में ब्रिगहम यंग यूनिवर्सिटी से बीए और 2007 में शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है. टेक बिजनेसमैन और बायोहैकर ब्रायन जॉनसन का कहना है कि मृत्यु पर विजय पाना ही उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि “मृत्यु पर विजय प्राप्त करना मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.” ब्रायन लंबे समय से उम्र घटाने और शरीर को जवान बनाए रखने की तकनीकों पर काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

48 साल उम्र में 18 साल जैसा शरीर

48 साल के ब्रायन जॉनसन का दावा है कि वह वैज्ञानिक तरीकों से अपने शरीर को 18 साल के युवक जैसा बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि लैब में उनके शरीर से जुड़े कई प्रयोग किए जा रहे हैं, जिनका मकसद उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकना है. अगर उनका यह प्रयोग सफल होता है तो मेडिकल और विज्ञान की दुनिया में बड़ा बदलाव आ सकता है. इसके लिए वह हर साल करीब 17 करोड़ रुपए अपनी सेहत और एंटी-एजिंग लाइफस्टाइल पर खर्च कर रहे हैं.

अमरता पर क्या कहते हैं ब्रायन जॉनसन?

ब्रायन जॉनसन अपनी पोस्ट में दावा करते हैं कि वह 2039 तक अमरत्व प्राप्त करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने अपने फैंस को इसके लिए इनवाइट भी किया. ब्रायन जॉनसन आगे लिखते हैं कि अमर होने का प्रयास सदियों से जारी है. पृथ्वी पर जीवन के इतिहास में पहली बार अमरता को हासिल करने का अवसर खुला है. 2039 तक कैसे अमर बनेंगे, इसका रास्ता भले ही हमें अभी पता नहीं है, लेकिन कुछ नए मेडिकल ट्रीटमेंट वक्त को काफी पीछे ले जा सकते हैं, हालांकि उसमें मुख्य खामी यह है कि कभी-कभी वे गलती से कैंसर का कारण बन जाती हैं. हमें इसे ठीक करना होगा.

विज्ञापन

हम जानते हैं कि अमरत्व संभव है

ब्रायन जॉनसन आगे लिखते हैं कि हम जानते हैं कि अमरत्व संभव है क्योंकि प्रकृति ने इसे पहले ही हल कर लिया है. मीठे पानी की हाइड्रा मछली बुढ़ापे का शिकार नहीं होती. “अमर जेलीफिश” अपनी कोशिकाओं को युवावस्था में वापस ला सकती है और अपने जीवन चक्र को अनिश्चित काल तक जारी रख सकती है. लॉबस्टर एक विशेष रूप से सक्रिय एंजाइम, टेलोमेरेज़ का उत्पादन करते हैं, जो उनके टेलोमेयर को संरक्षित रखता है और उम्र बढ़ने के साथ उनके डीएनए को खराब होने से बचाता है. हमें इस तकनीक को मनुष्यों के लिए विकसित करने की आवश्यकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ