भारतीय सेना के लिए 'कलंक' कौन है राजवीर सिंह? यूरोप भागने की फिराक में बिहार बॉर्डर से गिरफ्तार

Who is indian army deserter Rajveer Singh: पंजाब पुलिस और बिहार की मोतीहारी पुलिस ने प्रदेश में नार्को आतंक के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए भारतीय सेना के भगौड़े जवान राजवीर सिंह को इंडो-नेपाल रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 1 हैंड ग्रेनेड और 500 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है.

army sainik pakistani spy

Who is indian army deserter Rajveer Singh: पंजाब और मोतीहारी पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलते हुए नार्को-आतंक के खतरनाक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. हरियाणा के सिरसा थाने पर हमले की साजिश रचने वाला भारतीय सेना से फरार जवान राजवीर सिंह निकला. राजवीर के पास से हैंड ग्रेनेड और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपित राजवीर पाकिस्तान के आतंकी-तस्कर नेटवर्क से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था. राजवीर सिंह बिहार के मोतिहारी जिले के इंडो नेपाल रक्सौल बॉर्डर के रास्ते देश छोड़कर भागने के फिराक में था. इससे पहले राजवीर का सहयोगी चिराग भी पकड़ा गया था. हमले के लिए आर्थिक मदद भी चिराग के जरिए पहुंचाई गई थी, जिसे आगे हमलावरों तक पहुंचाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है राजवीर सिंह जो बना पाकिस्तानी जासूस

पंजाब पुलिस के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, राजबीर सिंह ने वर्ष 2011 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी. वर्ष 2025 में अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत दर्ज जासूसी के मामले में नाम आने के बाद वह फरवरी 2025 में सेना से फरार हो गया था. जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपितों का हरियाणा के सिरसा में महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में भी हाथ था. राजबीर और चिराग ने अमृतसर ग्रामीण निवासी गुरजंत सिंह को हैंड ग्रेनेड मुहैया कराए थे. गुरजंत को हरियाणा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

2022 में पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आया राजवीर

पंजाब एसएसओसी की एआईजी डी सुदरविझी ने बताया कि वर्ष 2022 में राजवीर इंटरनेट मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में आया था. हेरोइन की खेपों तक पहुंच के बदले वह संवेदनशील और गोपनीय सैन्य जानकारियां साझा कर रहा था. इतना ही नहीं, उसने अन्य सैन्य कर्मियों को भी इन हैंडलरों से मिलवाया. मामला दर्ज होने के बाद राजबीर नेपाल में छिप गया और पंजाब-नेपाल के बीच आवाजाही करते हुए नशा तस्करी जारी रखी.

विज्ञापन

राजवीर के पाकिस्तान स्थित हैंडलर उसे नेपाल के रास्ते यूरोप भेजने की तैयारी में थे. फिर एक बार इंदौर नेपाल रक्सौल बॉर्डर के रास्ते देश से भागने के दौरान पंजाब और मोतीहारी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलते हुए राजवीर को गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड पर उसे पंजाब लाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ