न कोर्ट, न कचहरी-ऑन द स्पॉट फैसला: लापरवाही पर विजय कुमार सिन्हा ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

मुजफ्फरपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डेढ़ साल से लंबित जमीन मामले में लापरवाही बरतने पर मुसहरी अंचल के हल्का कर्मचारी को मंच से ही सस्पेंड कर दिया, फैसले पर जनता ने तालियों से समर्थन जताया.

WhatsApp Image 2025-12-22 at 18.09.41

(अमिताभ ओझा)

मुजफ्फरपुर में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की चर्चा खूब हो रही है. दरअसल मंत्री विजय सिन्हा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आम जनता की शिकायत सुन रहे थे. शिकायतकर्ता ने मुसहरी अंचल के सतपुड़ा मोहल्ला के जमीन को लेकर शिकायत की और कहा की डेढ़ साल से मेरा काम पेंडिंग है. उनका कहना है कि उन्होंने डेढ़ साम पहले ऑनलाइन फॉर्म के द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसको लेकर अभी तक कोई भी कार्यवाई नहीं की जिससे शिकायतकर्ता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

जब इस बात का पता राजस्व मंत्री विजय कुमार को चला तो उन्होंने इस पर बहुत ही अच्छा रिएक्शन दिया. उन्होंने इस मामले की पूछताछ की और कर्मचारी से पूछा कि आप यहां कितने वर्षों से कार्य कर रहे हैं तो इस पर कर्मचारी ने कहा कि में यहां 3 साल से काम कर रहा हूं. तभी इस बात से हल्का कर्मचारी की गलती पकड़ी गई और मंच से ही मंत्री विजय कुमार ने हल्का कर्मचारी को ससपेंड कर दिया. इस पर वहां बैठे सभी लोगों ने और साथ ही शिकायतकर्ता ने खूब जोर से तालियां बजाई.

लोगों को इस तरह तालियां बजाते देख, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग मंत्री विजय कुमार के फैसले से बेहद खुश है. साथ ही इस फैसले के बाद कोई और कर्मचारी आगे से इस तरह की गलती नहीं करेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ