बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, CM नीतीश पहुंचे दिल्ली, PM मोदी-अमित शाह से मुलाकात संभव

Bihar CM Nitish Kumar delhi visit: बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हिजाब विवाद सुलझने के बाद सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंच हो गए हैं. वहां नीतीश कुमार की आज दिल्ली पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात संभव है.

NITISH KUMAR

Bihar CM Nitish Kumar delhi visit: बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना से दिल्ली पहुंच गए हैं. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होने की प्रबल संभावना है. इस मुलाकात को बिहार की नई सियासी परिस्थितियों और भविष्य की रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्र-राज्य संबंधों, विकास योजनाओं और एनडीए के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा हो सकती है. मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. खास बात यह है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नीतीश और पीएम मोदी की अहम मुलाकात

गौरतलब है कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. एनडीए को कुल 203 सीटें मिलीं, जिसमें बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटों पर जीत मिली. इस जीत के बाद पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. इसी कड़ी में अब दिल्ली में सीएम नीतीश और पीएम मोदी की संभावित मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

हिजाब विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे सीएम नीतीश

वहीं, इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अन्य कारण से भी चर्चा में हैं. आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान एक महिला डॉक्टर के हिजाब को हटाने की घटना को लेकर देशभर में विरोध देखने को मिल रहा है. इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार हमलावर है और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. ऐसे समय में सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा और पीएम मोदी से मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है. इस मुलाकात के बाद बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में नए संकेत मिलने की संभावना जताई जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में डॉक्टर से भी मिलेंगे और भाजपा के बड़े नेताओं से उनकी बातचीत होने की संभावना हैं. मुख्यमंत्री नीतीश के साथ दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ