बिहार में अपराध पर सख्त प्रहार, कानून-व्यवस्था को लेकर गृह विभाग का सालाना रिपोर्ट कार्ड जारी

बिहार में कानून-व्यवस्था को अपराधी हर दिन चुनौती दे रहे हैं. खुलेआम हथियार लहराये जा रहे हैं, लेकिन बिहार पुलिस का दावा है कि गंभीर अपराधों की संख्या में कमी आई है. दरअसल बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी ने बीते एक वर्ष में हुई पुलिस की कार्रवाई और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया.

BIHAR NEWS
विज्ञापन

(अमिताभ ओझा)

बिहार में कानून-व्यवस्था को अपराधी हर दिन चुनौती दे रहे हैं. खुलेआम हथियार लहराये जा रहे हैं, लेकिन बिहार पुलिस का दावा है कि गंभीर अपराधों की संख्या में कमी आई है. दरअसल बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी ने बीते एक वर्ष में हुई पुलिस की कार्रवाई और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया.

विज्ञापन

इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह अरविंद चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि सख्त पुलिसिंग, तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और निरंतर अभियानों का असर अब साफ दिख रहा है.

गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. हत्या के मामलों में 7.72 प्रतिशत, डकैती में 24.87 प्रतिशत और दंगों की घटनाओं में 17.97 प्रतिशत की कमी आई है. अधिकारियों के अनुसार यह गिरावट अपराध नियंत्रण के लिए अपनाई गई रणनीतियों और सक्रिय पुलिसिंग का परिणाम है.

3.35 लाख अभियुक्त गिरफ्तार

संगीन अपराधों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों के तहत डकैती, लूट, दुष्कर्म और अपहरण जैसे मामलों में कुल 3.35 लाख अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही अपराध से अर्जित संपत्तियों पर भी शिकंजा कसा गया है.

विज्ञापन

अपराधियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई

पुलिस ने अब तक 70 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू की है, जबकि 1,419 अपराधियों को इस कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है. इनमें से 405 मामलों को कोर्ट में भेजा जा चुका है. अधिकारियों का कहना है कि इससे संगठित अपराध और माफिया नेटवर्क की आर्थिक कमर तोड़ने में मदद मिलेगी.

नए कानून के तहत निरोधात्मक कदम

नए कानून बीएनएसएस के तहत भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई. इस वर्ष 12.50 लाख लोगों पर धारा 126 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई हुई, जिससे अपराध की संभावनाओं को समय रहते रोका जा सका.

विज्ञापन

शराब माफिया और नक्सलियों पर शिकंजा

शराबबंदी को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस ने 16.79 लाख लीटर देसी और 16.51 लाख लीटर विदेशी शराब जब्त की. वहीं नक्सल प्रभावित इलाकों में कार्रवाई के दौरान 220 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि एक मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया.

साइबर अपराध पर भी फोकस

बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए पुलिस ने 103 साइबर मामलों की गहन जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की.
गृह विभाग का कहना है कि आने वाले समय में भी अपराध नियंत्रण, माफिया नेटवर्क के खात्मे और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ