Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

हाजीपुर में बालू माफिया ने चेकिंग टीम पर किया हमला, 2 जवान घायल

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट: बिहार के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुराना गंडक पुल पर चेकिंग के दौरान खनन विभाग के जवानों पर 50 से अधिक बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। हमले में 2 जवान जख्मी हो गए। मारपीट कर छुड़ा ले गए ट्रक जानकारी के अनुसार नगर थाना के गंडक पुल पर […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Mar 3, 2023 14:43
hajipur News
hajipur News

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट: बिहार के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुराना गंडक पुल पर चेकिंग के दौरान खनन विभाग के जवानों पर 50 से अधिक बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। हमले में 2 जवान जख्मी हो गए।

मारपीट कर छुड़ा ले गए ट्रक

जानकारी के अनुसार नगर थाना के गंडक पुल पर खनन माफिया के पुलिस शुक्रवार सुबह कार्रवाई कर रही थी। तभी पुलिस ने बालू भरे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक को थाने पर लाने के दौरान 50 से अधिक बालू माफियाओं ने जवानों के साथ मारपीट की। जब्त ट्रक को भी छुड़ाकर भाग गए।

---विज्ञापन---

माफियाओं की पिटाई से खनन विभाग के पुलिस जवान 50 वर्षीय बब्बन सिंह पिता हरिनारायण सिंह एंव 56 वर्षीय सुरेंद्र साह पिता दोलन शाह जख्मी हो गए। घायल जवानों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

और पढ़िए –अमरोहा में छात्र पर पिटबुल ने किया हमला, कुत्ता मालिक पर लगा 5 हजार का जुर्माना, जब्त भी होगा

---विज्ञापन---

बालू माफियाओं पर की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर पुजा कुमारी ने बताया कि जो लोग गाड़ी पासिंग करते हैं। वही लोग मिलकर गाड़ी पास कराते हैं और जब उनकी गाड़ी पास नही होती है तो वही लोग हंगामा क्रिएट करते हैं। उन्होंने बताया कि बालू माफियाओं को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 03, 2023 11:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.