अमरोहा में छात्र पर पिटबुल ने किया हमला, कुत्ता मालिक पर लगा 5 हजार का जुर्माना, जब्त भी होगा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Amroha: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले से सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां पिटबुल (Pitbull) कुत्ते ने लॉ छात्र पर हमला (Dog Atttack) कर दिया। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद दो दिन बाद अब पीड़ित परिवार वालों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है, जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक अमरोहा के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में नारायण शर्मा अपने परिवार वालों के साथ रहते हैं। वह लॉ के छात्र हैं। बताया गया है कि पिछले सोमवार को अपने घर लौट रहे थे। तभी मंडी धनौरा इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।
Two days ago student was attacked by Dog. A complaint was filed in the police station. We have issued a notice of Rs 5000 to the owner of the dog. If he doesn't pay the fine, his dog will be confiscated: Brijesh Kumar, Municipal Officer, Amroha, Uttar Pradesh (02/03) pic.twitter.com/xCZK6jRl0N
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 2, 2023
यह भी पढ़ेंः बरेली में कुत्तों ने 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला, शरीर पर घाव के 200 निशान मिले
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अमरोहा नगर पालिका के अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले छात्र पर एक कुत्ते ने हमला किया था। परिवार की ओर से थाने में शिकायत की गई थी। हमने कुत्ते के मालिक को पांच हजार रुपये का नोटिस जारी किया है। जुर्माना नहीं देने पर कुत्ता जब्त कर लिया जाएगा।
बता दें कि पिछले साल लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर महिला को भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद गाजियाबाद में भी एक पिटबुल कुत्ते ने पार्क में बच्चे पर हमला कर दिया था। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को नोंच खाया था। डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 150 टांके लगाए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: