Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

राहुल गांधी को बताया ‘कंस’… बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

बिहार में कांग्रेस वोटर अधिकार यात्रा पर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी के मंत्री गिरिराज सिंह ने राहलु को कंस बताया है। वहीं सांसद प्रवीण ने इसे जमीन वापस लेने का मामला बताया। पढ़िए यात्रा पर किसने क्या कहा।

Author
Written By: Raghav Tiwari Updated: Aug 17, 2025 12:51
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर बीजेपी नेताओं ने उठाए सवाल।
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर बीजेपी नेताओं ने उठाए सवाल।

Rahul Gandhi ‘Vote Adhikar Yatra’: बिहार में कांग्रेस वोटर अधिकार यात्रा शुरू करने वाली है। इसमें कांग्रेस के साथ पूरा इंडिया गठबंधन भी खड़ा है। इस यात्रा पर अब राजनीति शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष बीजेपी ने नेताओं ने राहुल की यात्रा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस यात्रा को कंस की राह बताई है। वहीं बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की बुनियाद पर कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

‘उनका विनाश निश्चित है’

राहुल की वोटर अधिकार यात्रा पर बेगूसाय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग (विपक्ष) कंस के रास्ते पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं कहूंगा कि श्री कृष्ण ने कंस का नाश किया था। यहां भी कुछ कंस हैं और जन्माष्टमी के अवसर पर उनका विनाश निश्चित है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत सासाराम से ही क्यों, NDA को घेरना या अपना किला बचाना, क्या है राहुल गांधी का प्लान?

---विज्ञापन---

‘खोई हुई जमीन की तलाश’

वोटर अधिकार यात्रा पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी जो कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, वह झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। बिहार की जनता जानती है कि यह मुख्य रूप से राज्य में कांग्रेस की खोई हुई जमीन वापस पाने की यात्रा है। कहा कि यह एक ऐसी यात्रा है जिसके बारे में हर एक व्यक्ति जानता है। यह यात्रा राजनीतिक फायदे के लिए की जा रही है। इसे जनता की कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘मेरा वोट चोरी हुआ, FIR लिखानी है’, राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करके दिया BJP को खास संदेश

‘यात्रा पत्थर पर सिर पटकने जैसा’

मतदाता अधिकार यात्रा पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह यात्रा नहीं है। ये पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। जिस चीज से लिए यात्रा कर रहें हैं, क्या फल मिलने वाले है। जो लोग मर गए हैं क्या वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं कटेगा। फर्जी मतदाता वोटर लिस्ट से हटे हैं। कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण से कौन डर रहा है? केवल वही जो फर्जी मतदाताओं के आधार पर राजनीति कर रहा है। SIR आयोग की सतत प्रक्रिया है। केवल बिहार के लिए पूरे भारत के लिए है।

First published on: Aug 17, 2025 12:35 PM

संबंधित खबरें