PM Modi Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली के दौरान कैप्चर किया गया प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी मुजफ्फरपुर में रैली करने आए थे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. जब वे हेलीकॉप्टर से उतरे लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए उनकी ओर दौड़े. प्रधानमंत्री मोदी ने भी गले में पहना गमछा लहराकर समर्थकों का उत्साह बढ़ाया. गर्मी और उमस भरे मौसम में उमड़े जनसमर्थन को देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी अभिभूत हो गए थे.
गमछा लहराकर किया था अभिवादन
प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 30 सेंकड तक मधुबनी प्रिंट वाला अपना गमछा लहराया और मोदी-मोदी के नारे लगाते अपने समर्थकों का उत्साह बढ़ाया. वहीं लोगों को संबोधित करने के बाद वे छपरा चले गए. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को पहली बार इस तरह गमछा लहराते हुए नहीं देखा गया है, बल्कि अगस्त महीने में भी वे गमछा लहराते दिखे थे. वे औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन करने आए थे, इस दौरान पुल पर अलोन वॉक करते हुए उन्होंने अपने समर्थकों को देखकर गमछा लहराया था. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या संदेश दिया?
बता दें कि बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी का गमछा लहराना एक खास संदेश है. उन्होंने गमछा लहराकर न केवल उत्साह बढ़ाया, बल्कि अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए. उन्होंने गमछा लहराकर न सिर्फ बिहारवासियों से अपनापन जताया, बल्कि बिहार के विकास का संकल्प भी दोहराया. उन्होंने बिहार के किसानों-मजदूरों को संदेश दिया कि प्रदेश में विकास की बयार बरकरार रहेगी। उन्होंने विपक्षी दलों को राजनीतिक संदेश दिया कि बिहार के किसानों और श्रमिकों के साथ खड़े हैं. वे मेहतन करने वाले किसानों के लिए विकास का हरसंभव प्रयास करेंगे.
बता दें कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग किसान, भूमिहीन मजदूर और प्रवासी कामगार हैं, जो विधानसभा चुनाव के समीकरण बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में NDA ने इस वर्ग को फोकस में रखकर चुनावी रणनीति बनाई है.
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
17 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines