हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nirmali Election Result 2025 LIVE: निर्मली सीट पर जेडी(यू) के अनिरुद्ध प्रसाद जीते, RJD को दी मात

Nirmali Election Result 2025: निर्मली विधानसभा सीट से जेडीयू के अनिरुद्ध प्रसाद जीत गए हैं. उन्हें 118904 वोट मिले हैं. जबकि दूसरे नंबर पर RJD के वैद्यनाथ मेहता रहे हैं. अनिरुद्ध दूसरी बार विधायक बन रहे हैं.

विज्ञापन

Live Updates

14:14 (IST) 14 Nov 2025

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: 55345 वोटों से आगे अनिरुद्ध

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: निर्मली सीट से 55345 वोट पाकर JDU के अनिरुद्ध प्रसाद यादव सबसे आगे हैं.

13:21 (IST) 14 Nov 2025

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: किसके बीच मुकाबला रहा

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: निर्मली विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला JDU के अनिरुद्ध प्रसाद और RJD के वैद्यनाथ मेहता के बीच रहा है.

10:00 (IST) 14 Nov 2025

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: अनिरुद्ध प्रसाद यादव आगे

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: निर्मली सीट से जेडी (यू) के अनिरुद्ध प्रसाद यादव को शुरुआती रुझानों में बढ़त मिल रही है.

09:25 (IST) 14 Nov 2025

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार में पोस्टल बैलेट की गिनती समाप्त

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार में पोस्टल बैलेट को वोटों की गिनती समाप्त हुई.EVM वोटों की काउंटिंग शुरू हुई.

07:18 (IST) 14 Nov 2025

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: अनिरुद्ध प्रसाद को मिलेगी जीत या नहीं

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: पिछले 3 विधानसभाओं में इस सीट पर JDU को जीत मिली है. क्या अनिरुद्ध प्रसाद बनेंगे चौथी बार विधायक?

07:16 (IST) 14 Nov 2025

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: निर्माला सीट पर राजद-जेडीयू की कड़ूी टक्कर

Nirmali Election Result 2025 LIVE Updates: निर्माला विधानसभा पर आज किसकी होगी जीत, थोड़ी देर में शुरू होगी गिनती.

Nirmali Election Result 2025 LIVE: निर्मली सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. उन्होंने कुल 1,18,904 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी को 37,310 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया. यह जीत जेडीयू के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे विकास और जनसेवा के एजेंडे पर आगे काम करेंगे.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान

JDU के अनिरुद्ध प्रसाद की आरजेडी से सीधी टक्कर

निर्मली विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला JDU के अनिरुद्ध प्रसाद और RJD के वैद्यनाथ मेहता के बीच माना जा रहा है. पिछली बार इस सीट से अनिरुद्ध प्रसाद की जीत हुई थी. अगर JDU एक बार और सीट को जीत जाती है तो वह यहां लगातार चौथी बार जीतने में कामयाब हो जाएगी. बता दें कि JDU ने निर्मली विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक अनिरुद्ध प्रसाद पर फिर से भरोसा जताया है. वह इस सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ने जा रहे है. अनिरुद्ध प्रसाद जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं RJD के वैद्यनाथ मेहता को जीत के संभावित दूसरे उम्मीदवार के रुप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि निर्मली विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद यादव जीते थे. उन्हें 92439 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उम्मीदवार यदुबंश कुमार यादव को 43922 से ज्यादा वोटों से हराया था. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) यदुबंश कुमार यादव को उस चुनाव में 48517 वोट मिले थे,

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
अनिरुद्ध प्रसाद यादवजनता दल (यूनाइटेड)92439
यदुबंश कुमार यादवराष्ट्रीय जनता दल48517

2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में भी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ही जीती थी और अनिरुद्ध प्रसाद यादव विधायक बने थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी राम कुमार राय को 23951 वोटों से हराया था. BJP प्रत्याशी राम कुमार राय को 55649 वोट मिले थे. साल 2010 के विधानसभा चुनाव में निर्मली सीट से JDU के अनिरुद्ध प्रसाद को ही जीत मिली थी. इस बार भी मुकाबला JDU-RJD के बीच है. JDU के अनिरुद्ध प्रसाद 2010, 2015 और 2020 चुनाव में भी विजेता रहे हैं.

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
अनिरुद्ध प्रसाद यादवजनता दल (यूनाइटेड)79600
राम कुमार रायभारतीय जनता पार्टी55649

निर्मली विधानसभा सीट का इतिहास

बता दें कि निर्मली विधानसभा में पहली बार मतदान 1951 में किया गया था. उस समय कांग्रेस ने उम्मीदवार के तौर पर कामता प्रसाद गुप्ता को उतारा. उन्होंने एसपी के विनायक प्रसाद यादव को इस चुनाव में शिकस्त दी थी. इसके बाद 2007 तक ये सीट अस्तित्व में नहीं थी. बाद में 2008 में नए परिसीमन के बाद सीट को बहाल किया गया, जिसके बाद चुनाव कराए गए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola