कौन हैं 'VIP' मुकेश सहनी? लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन में जाने का दिया संकेत

Mukesh Sahani: बीजेपी ने बिहार की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी बैठक है। मुकेश सहनी का जन्म 31 मार्च 1981 को सुपौल में हुआ था।

Mukesh Sahani

मुकेश सहनी

विज्ञापन

Mukesh Sahani: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। यहां एनडीए और लोजपा (रामविलास) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है। इस बीच रविवार को वैशाली में जमुई से सांसद और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। उन्होंने यहां जनसभा कर वैशाली सीट पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार लड़वाने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन

चिराग से मिले बीजेपी नेता

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के एनडीए में आने के बाद से ही नाराज हैं। अब लोकसभा चुनाव में वह हाजीपुर सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। बीजेपी वरिष्ठ नेताओं और चिराग पासवान की लोकसभा सीट शेयरिंग पर कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन अभी दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी है। 2 मार्च को बीजेपी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

निषाद वोट बैंक पर नजर

बताया जा रहा है कि बीजेपी ने बिहार की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से संपर्क साधा है। रविवार को वह दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने पहुंच भी गए हैं। बताया जा रहा है कि मुलाकात में सीट शेयरिंग को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। सहनी को साथ लाकर बीजेपी जातीय समीकरण साध रही है। अगर कहीं चिराग अलग हुए तो किसी भी रूप में एनडीए निषाद वोटों को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है।

विज्ञापन

मुंबई रिटर्न हैं मुकेश सहनी

मुकेश सहनी का जन्म 31 मार्च 1981 को सुपौल में हुआ था। निषाद समाज के मुकेश गरीब परिवार से हैं और 18 वर्ष की उम्र में ही नौकरी की तलाश में मुंबई चले गए थे। मजदूरी से काम शुरू करने वाले मुकेश ने मुंबई में अपनी मुकेश फिल्म वर्क्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी खड़ी की। उनकी कंपनी फिल्म और टीवी सेट बनाती है। साल 2016 में मुकेश ने निषाद विकास संघ की स्थापना की और तभी सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं। बीते दिनों वह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में रहे थे। बिना चिराग का नाम लिए उन्होंने कहा था कि मुझे मेरे पिताजी पार्टी बनाकर नहीं दे गए हैं। मैंने खुद संघर्ष करके अपनी पार्टी खड़ी की है। बता दें 2019 लोकसभा चुनाव में मुकेश की पार्टी ने महागठबंधन के साथ 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। वह तीनों सीट हार गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ