Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
(अजय कुमार सिंह, कैमपुर)
Buxar parliamentary seat: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ दिख रहा था। लेकिन बक्सर सीट पर रोचक मुकाबला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां से राजद की ओर से पूर्व कृषि मंत्री को मैदान में उतारा गया है। जिनके ऊपर प्रदेश के श्रम मंत्री संतोष सिंह ने काफी गंभीर टिप्पणी की है। संतोष सिंह ने सुधाकर सिंह को कलयुग की ताड़का की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से भेजा गया है।
संतोष सिंह का वीडियो सुनिए pic.twitter.com/8ID9MTXPy9
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) May 22, 2024
सुधाकर सिंह कलयुग की ताड़का हैं, मोदी ने तिवारी को कहा है कि जो छोटी-मोटी ताड़का पैदा हो गई हैं, उनका वध करना जरूरी है। इसलिए तुम वहां जाओ। संतोष सिंह ने कहा कि जो लोग जात-पात की राजनीति करते हैं, जो लोग समाज में बैर फैलाते हैं। जो लोग देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों को जनता सबक सिखा देगी। सुधाकर जी की इस बार जमानत तक नहीं बचने वाली है। आने वाले समय में उनकी और परिवार की राजनीतिक डेथ हो जाएगी।
संतोष सिंह को कुछ दिन पहले ही 9 साल पुराने एक मामले में एमपी एमएलए कोर्ट से राहत मिली थी। जिसके बाद उन्होंने लालू यादव और राजद पर निशाना साधा था। उनके खिलाफ 2015 में आचार संहिता के उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया था। न्यायालय ने कुछ दिन पहले उनको निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया था। वे सासाराम कोर्ट में पेश हुए थे। जहां उनके पक्ष में फैसला आया था। संतोष सिंह ने कहा था कि उनको राजद ने फंसाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।