वैशाली में पुल निर्माण के दौरान गिरा भारी लोहे का स्ट्रक्चर, 7 मजदूर घायल; तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

बिहार के वैशाली में पुल निर्माण के दौरान भारी लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से 7 मजदूर घायल हो गए. हादसे के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

bihar bridge accident

वैशाली में पुल निर्माण के दौरान भारी लोहे का स्ट्रक्चर गिरने के बाद मौके पर जुटे लोग. (Image- ANI)

विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माण स्थल पर लोहे का भारी-भरकम स्ट्रक्चर अचानक से गिर गया, हादसे की चपेट में आने की वजह से सात मजदूर घायल हो गया. हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा वैशाली जिले के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे NHAI के NH-139W 4 लेन पर हुआ है. निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों ने घायलों को बाहर निकाला.

निर्माणधीन पुल का गिरा लॉन्चर

जानकारी के मुताबिक, किसी वजह से पुल का लॉन्चर अचानक से गिर गया. लॉन्चर के गिरने से काफी जोर से आवाज आई, आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े. वहां काम कर रहे सात मजदूर इस हादसे की चपेट में आ गए. सभी घायलों को लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया. 2 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव का तीखा वार

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हादसे के बाद सरकार और प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि ‘बिहार में फिर एक पुल गिरा’. उन्होंने आगे कहा कि वैशाली जिले में भ्रष्टाचार की वजह से फिर एक और निर्माणाधीन पुल गिर गया, जिसके कारण तकरीबन आधा दर्जन मजदूरों के घायल होने की खबर है एवं कई मजदूरों की हालत गंभीर है. घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी जांच में अनियमितता और एनडीए नेताओं का भ्रष्टाचार ही लगातार पुल गिरने की असली वजह है. उन्होंने कहा “उम्मीद के मुताबिक भ्रष्ट एनडीए सरकार फिर अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी.”

पुलिस एवं अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद

पास के थाने की पुलिस और पुल निर्माण के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. वहां पहुंचते ही जांच टीमों ने जांच शुरू कर दी है. अभी यह पता नहीं चला है कि लॉन्चर कैसे गिरा है. अभी घटना स्थल पर टीमों द्वारा जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ